फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Farmers of Delhi have not traveled, the strike has been affected due to the strike of Tedra Unions

किसानों के दिल्ली कूच नहीं दिखा असर, टेड्र यूनियनों की हड़ताल से कामकाज रहा प्रभावित

Fri, 27 Nov 2020 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 12:47 AM IST
विज्ञापन
Farmers of Delhi have not traveled, the strike has been affected due to the strike of Tedra Unions
Farmers of Delhi have not traveled, the strike has been affected due to the strike of Tedra Unions - फोटो : Rewari
विभिन्न किसान संगठनों की ओर से दिल्ली कूच कर असर रेवाड़ी में नहीं दिखाई दिया। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर बुधवार को ही पांच किसान नेताओं को हिरासत में ले लिया था। कुछ किसान वीरवार सुबह जरूर दिल्ली के लिए रवाना हुआ, लेकिन उन्हें गुरुग्राम में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं ट्रेड यूनियन के आह्वान पर बुलाई गई हड़ताल का भी जिले में मिला-जुला असर रहा। आयकर विभाग व एलआईसी में काम भी पूरी तरह ठप रहा। आयकर विभाग के 28 सभी कर्मचारी हड़ताल पर रहे। बैंकों में करीब 25-30 प्रतिशत कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से कार्य बाधित हुआ। बिजली निगम में एचएसईबी यूनियन हड़ताल में शामिल नहीं थी, लेकिन ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन से जुड़ी यूनियन के 48 स्थाई व तीन अस्थाई कर्मचारी हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन

बता दें कि निगम में 550 स्थाई व 530 कर्मचारी अस्थाई कार्यरत हैं। वहीं परिवाहन विभाग की रोडवेज यूनियन की ओर सुबह 11 बजे से साढ़े 12 बजे तक चक्का जाम कर विरोध जताया गया। इस दौरान 40 से अधिक बसों का संचालन प्रभावित होने के चलते शादियों व अन्य स्थानों पर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा बीएसएनएल कर्मचारियों ने भी हड़ताल कर रोष जताया। पीडब्ल्यूडी यूनियन की ओर से भी धरना देकर विरोध जताया गया, लेकिन अधिकारी रूप से 148 में से 4 कर्मचारी हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन

-प्रशासन व पुलिस ने पल-पल हाईवे पर रखी नजर
तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के दिल्ली चलो आंदोलन को देखते हुए दिल्ली-जयपुर हाईवे व संपर्क सड़कों पर नाकाबंदी कर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। सुबह दिल्ली जाते समय स्वराज इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेन्द्र यादव को गांव राठीवास के समीप गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा रेवाड़ी रेंज के आईजी विकास अरोड़ा व एसपी अभिषेक जोरवाल ने हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर कापड़ीवास गांव के समीप, जयसिंहपुर खेड़ा बार्डर, भिवाड़ी बाइपास व गढ़ी बोलनी और आकेड़ा बॉर्डर पर पुलिस के जवानों की अतिरिक्त तैनाती की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन रूटों पर बसें हुई प्रभावित
ऑल इंडिया ट्रेड एसोसिएशन के आह्वान व तालमेल कमेटी के आहृवान पर रोडवेज कर्मचारी ने डेढ़ घंटे हड़ताल की। रेवाड़ी डिपों से हड़ताल के दौरान गुरुग्राम रूट पर 9, महेंद्रगढ़ रूट पर 7, नारनौल रूट पर पांच, कोटकासिम रूट पर 5, अलवर रूट पर तीन, बावल रूट पर चार, सोहना पलवल रूट पर दो, पटौदी रूट पर पांच, कोसली रूट पर पांच, झज्जर रूट पर तीन,खंडोडा रूट पर एक, राजगढ़ रूट पर एक, दिल्ली रूट पर छह व जयपुर रूट पर दो बसों का संचालन नहीं हो पाया।
कोसली व बावल में कर्मचारियों ने जताया विरोध
कोसली में हरियाणा गर्व पीडब्लूडी मेकेनिकल वर्करज यूनियन की ओर से हड़ताल की गई। 40 कर्मचारियो ने एकदिवसीय राष्टव्यापी हड़ताल में हिस्सा लिया। इस अवसर पर जिला प्रधान सरजीत सिंह, दिनेश कुमार व शमशेर सिंह ने रोष प्रकट किया। बावल में बिजली कर्मियों ने एक दिन की हडताल की गई। इस अवसर पर लाल सिंह, बलदेव, शुभराम, संजीव यादव, गजेसिंह, राजेन्द्र, गोबिंद राम, सुनील, बिजेंद्र व हेमंत आदि मौजूद रहे।

नेहरू पार्क में खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा
एआईयूटीयूसी की तरफ से एटक, सीटु, सर्व कर्मचारी संघ, वन विभाग यूनियन, फायर ब्रिगेड यूनियन, आशा कार्यकर्ता यूनियन, मिड-डे मील यूनियन हरियाणा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन हरियाणा, मुंजाल ऑटो वर्कर यूनियन, सफाई कर्मचारी यूनियनों के सैंकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया। कर्मचारी कामरेड बलराम एआईयूटीयूसी की अध्यक्षता में नेहरु पार्क में इक्कठा हुए। इस अवसर पर एसकेएस के प्रधान धनराज, कवल सिंह, आरके यादव, नरेंद्र सिंह, अमृतलाल प्रधान, तारा देवी, राजेंद्र शर्मा, रामकुंवार, अजय कुमार, सुरस्ती देवी, विमल कुमार, बलबीर सिंह, कामरेड राजसिंह, ईश्वर सिंह, नरेश कुमार ने समर्थन किया।

Farmers of Delhi have not traveled, the strike has been affected due to the strike of Tedra Unions

Farmers of Delhi have not traveled, the strike has been affected due to the strike of Tedra Unions- फोटो : Rewari

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed