फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Farmers made to take oath not to burn stubble

Rewari News: किसानों को दिलाई पराली नहीं जलाने की शपथ

Tue, 15 Oct 2024 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 15 Oct 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Farmers made to take oath not to burn stubble
फोटो: 9रेवाड़ी। गांव लाला में किसानों को पराली न जलाने को लेकर जागरूक करते कृषि अभियंता इंज
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। गांव लाला में कृषि विभाग की ओर से सोमवार को किसानों को पराली नहीं जलाने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही उन्हें पराली नहीं जलाने की शपथ दिलाई गई।
सहायक कृषि अभियंता दिनेश शर्मा, कृषि विकास अधिकारी सुनील कुमार व कनिष्ठ अभियंता जोगेंद्र पाल ने किसानों को विभिन्न स्कीमों का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। कस्टम हायरिंग सेंटर की मशीनों के रखरखाव व पराली प्रबंधन के लिए किए गए कार्यों का निरीक्षण किया। सहायक कृषि अभियंता दिनेश शर्मा ने बताया कि अधिक जानकारी के लिए किसान अपने खंड कृषि अधिकारी कार्यालय, सहायक कृषि अभियंता कार्यालय रेवाड़ी या कार्यालय के दूरभाष नं. 01274-221045 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत धान की फसल कटने के बाद फसल अवशेषों का प्रबंधन मशीनों की सहायता से मिट्टी में मिलाने पर किसानों को 1000 रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय राज्य सरकार ने लिया है। किसान सुपर सीडर, रिर्वसीबल एमबी प्लाॅव, जीरो टिल सीड ड्रील, रोटावेटर व हैरो आदि की सहायता से फसल अवशेषों को मिट्टी में मिलाकर प्रोत्साहन राशि के लिए विभाग के पोर्टल पर 30 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। प्रोत्साहन राशि को प्राप्त करने के लिए किसानों का मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण होना अनिवार्य है। पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन को ग्राम स्तरीय कमेटी द्वारा सत्यापित करवाना होगा। मशीन द्वारा फसल अवशेष को मिट्टी मे मिलाते समय का जी पी एस लोकेशन सहित फोटो संलग्न करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed