फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   farmers increase income by raising fish in waterlogged field

Rewari News: जलभराव वाले खेतों में मछली पालन कर आय बढ़ाएं किसान

Wed, 05 Apr 2023 10:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 05 Apr 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
farmers increase income by raising fish in waterlogged field
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। डीसी अशोक कुमार गर्ग ने किसानों से आह्वान किया कि जहां खेतों में पानी का नियमित ठहराव है वे किसान परंपरागत खेती की अपेक्षा मछली पालन व्यवसाय अपना सकते हैं। मछली पालन व्यवसाय में झींगा मछली का पालन करने पर प्रति एकड़ करीब 2 लाख रुपये प्रति वर्ष की आय है। ऐसे में जलभराव वाले क्षेत्र का सदुपयोग करते हुए आर्थिक रूप से लाभ लिया जा सकता है।

डीसी ने सरपंचों व किसानों से आह्वान किया कि अपने गांव के तालाबों को मछली पालन के लिए पट्टे पर छोड़े जिससे ग्राम पंचायतों की आय में वृद्धि होगी और युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। रेवाड़ी जिले में अनेक मत्स्य पालक किसान इस व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। विभाग द्वारा योजना के सफल क्रियान्वयन से मछली पालकों के जीवन में परिवर्तन आया है। सरकार द्वारा जिले में मत्स्य पालकों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका उन्हें पूरा लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed