फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Farmers earn good profits by using staking method in horticulture: Deputy Commissioner

किसान बागवानी में स्टेकिंग विधि का प्रयोग कर कमाए अच्छा मुनाफा : उपायुक्त

Thu, 21 Oct 2021 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Farmers earn good profits by using staking method in horticulture: Deputy Commissioner
यशेंद्र सिंह, उपायुक्त - फोटो : Rewari
किसान बागवानी में स्टेकिंग विधि को इस्तेमाल कर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। यह बात उपायुक्त यशेंद्र सिंह ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा सब्जियों में बांस और लौहे स्टेकिंग को प्रयोग करने के लिए किसानों को 50 से 90 प्रतिशत तक अनुदान प्रदान कर रही है। योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को बागवानी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
उपायुक्त ने बताया कि आधुनिक युग में खेती में नई-नई तकनीकें उभरकर सामने आ रही हैं। इससे किसानों को ढेरों फायदे पहुंच रहे हैं। सब्जियों की खेती में ‘स्टेकिंग’ ऐसी ही एक विधि का नाम है, जिसे अपनाकर किसान अच्छा लाभ कमा सकते हैं। उन्होंने बताया कि नई-नई तकनीकों से खेती करने का सबसे बड़ा फायदा होता है कि इससे ढेर सारी जानकारियां मिलती हैं और दूसरी इनसे मुनाफा और फसलों की पैदावार भी अधिक होती है।
विज्ञापन

बांस और लौह स्टेकिंग पर अलग-अलग अनुदान
उपायुक्त ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा बांस स्टेकिंग की लागत 62 हजार 500 रुपये प्रति एकड़ पर 31250 से लेकर 56250 रुपये तथा लोहा स्टेकिंग लागत एक लाख 41 हजार रुपये प्रति एकड़ पर 70500 से लेकर एक लाख 26 हजार रुपये अनुदान प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बांस स्टेकिंग व लौह स्टेकिंग पर अधिकतम अनुदान क्षेत्र 1 से 2.5 एकड़ है। इस बारे में अधिक जानकारी वेबसाइट व दूरभाष नंबर 0172-2582322 पर प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहुत आसान है ‘स्टेकिंग’ तकनीक
किसान पहले पुरानी तकनीक से ही सब्जियों और फलों की खेती करते थे। लेकिन अब किसान स्केटिंग तकनीक का इस्तेमाल कर खेती कर रहे हैं क्योंकि यह तकनीक बहुत ही आसान है। इस तकनीक में बहुत ही कम सामान का प्रयोग होता है। स्टेकिंग बांस व लौहे के सहारे तार और रस्सी का जाल बनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed