{"_id":"604a701e8ebc3ef10744d914","slug":"farmer-protest-rewari-news-rtk5994656135","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 मार्च को कॉरपोरेट विरोध दिवस मनाएंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 मार्च को कॉरपोरेट विरोध दिवस मनाएंगे किसान
विज्ञापन
रेवाड़ी। खेडा बार्डर पर धरने पर बैठे किसान।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित खेड़ा बॉर्डर पर पिछले 89 दिन जारी है। आंदोलन स्थल पर किसानों को समर्थन देने के लिए वीरवार को राजस्थान के भरतपुर व जोधपुर जिलों के सौ से अधिक किसानों का जत्था पहुंचा। इसके साथ ही यहां रोजाना रोसटर के हिसाब से किसान पहुंच रहे हैं। वहीं संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर 15 मार्च को कॉरपोरेट विरोधी दिवस व सरकार विरोधी दिवस मनाया जाएगा। इस दिन डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस व अन्य आवश्यक वस्तुओं के बढ़ रहे दामों के खिलाफ डीसी व एसडीएम को ज्ञापन देकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसी दिन देशभर के रेलवे स्टेशनों पर मजदूर संगठनों के साथ निजीकरण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
बता दें कि राजस्थान से दिल्ली जाते समय हरियाणा पुलिस ने 13 दिसंबर को किसानों को हाईवे स्थित खेड़ा बॉर्डर पर ही रोक दिया था। उसके बाद से किसानों का आंदोलन जारी है। वीरवार को आमसभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा की जनता का धन्यवाद करती है, जिन्होंने किसान विरोधी भाजपा व जजपा सरकार के खिलाफ अपनी पूरी ताकत दिखाई। स्वयं को किसानों से जुड़ी पार्टी बताने वाली जजपा का किसान विरोधी चेहरा पूरी तरह से बेनकाब हो गया है। इस आंदोलन के चलते इनके विधायकों का कोई राजनीतिक भविष्य नहीं बचा है। किसानों ने इन किसान विरोधी चेहरों के खिलाफ संघर्ष के बीज बो दिए है व इनकी कटाई भी जल्द होगी। हरियाणा के किसान भाजपा व जजपा विधायकों का सामाजिक बहिष्कार कर इस आंदोलन को तेज करेंगे।
-इन वक्ताओं ने किया संबोधित
आमसभा को संबोधित करने वालों में मोहन नेता, अनिल तेतरवाल, भगत सिह, रामहेर सिंह, कर्ण सिंह, बलवीर सिंह, राजवीर सिंह, आनन्द यादव, गुरजीत सिंह पींडर, पेमाराम, राजाराम मील, चुन्नाराम, रामकिशन महलावत, विक्की रेवाड़िया व अमराराम सहित अन्य शामिल रहे।