{"_id":"5ff753c98ebc3e2e772bc1db","slug":"farmer-protest-on-toll-plaza-rewari-news-rtk5897995183","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी-रोहतक हाईवे के गंगायचा टोल प्लाजा पर भी किसानों का धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी-रोहतक हाईवे के गंगायचा टोल प्लाजा पर भी किसानों का धरना शुरू
विज्ञापन
टोल प्लाजा पर किसानों द्वारा शुरू किया गया धरना।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। रेवाड़ी-रोहतक हाईवे स्थित गंगायचा टोल प्लाजा को मांगें माने जाने तक भारतीय किसान यूनियन व भारतीय किसान खेत मजदूर संगठन से जुड़े किसान नेताओं ने अनिश्चितकाल के लिए फ्री करा दिया है। इसके लिए उन्होंने वीरवार से धरना शुरू कर दिया। इस धरने के साथ जिले में कृषि कानूनों के खिलाफ चार स्थानों पर आंदोलन शुरू हो गया है। प्लाजा मैनेजर के अनुसार सोमवार से ही टोल को फ्री कर दिया गया था। ऐसे में प्रत्येक दिन करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हो रहा है। चार दिनों में 60 लाख रुपये का नुकसान हो चुका है।
भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान समय सिंह ने कहा कि किसानों के सहयोग से इस अंधी, गूंगी व बहरी सरकार को आंदोलन के सामने घुटने टेकने ही पड़ेंगे। एडवोकेट कामरेड राजेंद्र सिंह ने कहा कि तीन कृषि कानूनों को वापस लिए जाने तक किसान मजदूर संगठन का संघर्ष जारी रखा जाएगा। भारतीय किसान यूनियन जिला रेवाड़ी के उप प्रधान कुलदीप सिंह ने भी आसपास के गांवों के किसानों को टोल प्लाजा पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर सरकार पर कृषि कानून वापस लेने का ठोस दबाव बनाए जाने के लिए संघर्ष में शामिल होने आह्वान किया। टोल प्लाजा पर रेवाड़ी ब्लाक प्रधान चुन्नी लाल, गूगन सिंह, राजकुमार, तरुण कुमार, जयप्रकाश बालावास जमापुर, हरिंदर मस्तपुर, गजराज सिंह पूर्व सरपंच पालहवास, वेद कुमार, पंकज जांघू लाला गांव, नरेंद्र कुमार रोहड़ाई व अन्य किसान मौजूद रहे।
किसानों के विरोध के चलते टोल प्लाजा को फ्री कर दिया गया है। बीते चार दिन में 60 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हो चुका है।
-सुनील, टोल मैनेजर, गंगायचा।