फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   farmer government land agri

किसान आंदोलन रोजगार का सवाल, सरकार खेती को घाटे का सौदा बनाने पर अड़ी

Tue, 22 Dec 2020 10:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
farmer government land agri
कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित खेड़ा बॉर्डर पर चल रहे किसानों के धरना स्थल पर मंगलवार को किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी पहुंचे। उन्होंने कहा कि ये आंदोलन हमारे रोजगार का सवाल है। हमारा जीवन खेती से चल रहा है, लेकिन केंद्र सरकार चाहती है कि खेती इतने घाटे का सौदा बना दिया ताकि किसान खुद इसे छोड़कर भाग जाए। उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड किसान अपनी पीढ़ी को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं, ऐसे में पीछे हटने का सवाल ही नहीं है। सरकार अनेक हथकंडे अपना रही है, लेकिन सफल नहीं होने दिया जाएगा। बता दें कि कृषि कानूनों के विरोध में बार्डर पर राजस्थान, गुजरात व हरियाणा के हजारों किसान पिछलेे 10 दिन से कड़ाके की ठंड में डटे हुए हैं। क्रमिक अनशन के दूसरे दिन 15 महिला किसानों ने अनशन किया, जिसमें चंद्रकला वर्मा, सीमा जैन, तारा धायल, सरोज भिचर, सुमित्रा चोपड़ा, सोना, रामचंद्रिका, सोना देवी पूनियां, सुभीता भिचर, सुनीता नेहरा, मोनिका प्रजापत, अनु दुग्गल, बेबी, ईशा शर्मा और राजबाला यादव शामिल रहीं।
विज्ञापन

सरकार किसानों की एकता को तोड़ने का प्रयास कर रही: किसान नेता
किसान नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार ने अब बहु प्रचारक अभियान शुरू किया है जिसमें संघर्षरत किसानों की एकता को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का अभियान चलाया गया है। इसलिए किसान संघर्ष को ओर मजबूत करना जरूरी हो गया है। अब मजदूर, किसान और मेहनतकश लोगों के साथ अन्य सभी वर्गों को लेकर मौजूदा आंदोलन को ओर तेज किया जाएगा। सभा को बीएस मील, रामरतन बगड़िया, उमराव सहारण, पेमा राम, अनिता गुर्जर, लखबीर मान, हरकेवल दीप सिंह, रामेश्वर वर्मा, कान्हाराम बिजारणियां, मदन सिंह यादव, सत्यजीत भिचर, मुकेश शर्मा, अमरसिंह सैनी, सुभाष बाजिया, कवर सिंह, राजेन्द्र प्रसाद, राहुल चौधरी, सुरजीत सिंह, भगीरथ यादव, पूर्व आईएएस जगरूप सिंह यादव, राजराम मील, गुमनाम सिंह, मोहनलाल, दुर्गा स्वामी, मुकेश, गौरव चौधरी, रति राम वशिष्ठ, सुमेर सिंह, सुरेंद्र मेहरा, रणवीर सिंह, जोरावर सिंह, जगदीश सिंह, कमलेश और दीवान सिंह व राजू आदि नेताओं ने संबोधित किया।
विज्ञापन

इन संगठनों ने दिया समर्थन
खेड़ा बार्डर चल रहे किसानों के आंदोलन को समर्थन देने के लिए मंगलवार को जमाते-इस्लामी हिन्द, सांगवान खाप व अहलावत खाप पंचायत अपना समर्थन देने पहुंची। सभा का संचालन डॉ संजय माधव, निर्मल प्रजापत, आनंद यादव व रेशम सिंह कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनीपुर चौक पर किसानों का धरना नौवें दिन जारी
हाईवे पर बावल चौरासी के किसानों की ओर से दिए जा रहे धरना स्थल पर भी 11 किसानों ने क्रमिक अनशन किया। इनमें भजनलाल खटाना, महेंद्र सिंह ककरावता, इश्वर सिंह फलसवाल, भूपसिंह बनीपुर, रामकुवार तिहाड़ा, सुमेर जेलदार, भरपूर सागरपुर, सोपाल सैनी, सरजीत टीकला, शेरसिंह बनीपुर व ईश्वर महलावत शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed