{"_id":"6085a5498ebc3e8da90d769c","slug":"farmer-beat-fir-injured-rewari-news-rtk605989731","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत से लौट रहे व्यक्ति ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत से लौट रहे व्यक्ति ने किया हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने खेत से लौट रहे रुध निवासी एक व्यक्ति पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए तथा उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। राजकीय रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव रुध निवासी रामनिवास ने कहा है कि वह गाड़ी चलाने का काम करते है। कोरोना संक्रमण के कारण वह कई दिनों से घर पर ही रहते है। 24 अप्रैल की शाम को अपने खेत से रेलवे लाइन के साथ-साथ घर लौट रहे थे। रास्ते में युवकों ने उन्हें पकड़ लिया तथा डंडों से हमला कर दिया। उन्होंने युवकों से छुड़ा कर भागने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने फिर से पकड़ लिया तथा जम कर मारपीट की, जिस कारण वह घायल हो गए। इसी दौरान वहां गुजर रहे उनके गांव निवासी एक व्यक्ति ने बीच-बचाव किया तथा युवक जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उन्हें उपचार के लिए परिजनों ने बावल स्थित सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से रेवाड़ी के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना के बाद राजकीय रेलवे पुलिस भी नागरिक अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने रामनिवास के बयान पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।