फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Family created a ruckus after registering a case against the contractor in the case of death of workers due to falling debris

मलबा गिरने से हुई श्रमिकों की मौत के मामले में ठेकेदार पर केस दर्ज करने पर परिजनों ने किया हंगामा

Sat, 20 Nov 2021 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Family created a ruckus after registering a case against the contractor in the case of death of workers due to falling debris
पोस्टमार्टम रूम के बाहर खड़े मरने वाले मजदूरों के परिजन। संवाद - फोटो : Rewari
शहर के मोहल्ला बलभद्र सराय में दुकान की बेसमेंट में काम करने के दौरान मलबा गिरने से हुई तीन श्रमिकों की मौत के मामले में शहर थाना पुलिस ने मृतक महिला के पति की शिकायत पर दुकान मालिक जय कुमार और ठेकदार प्रेम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं ठेकेदार ने परिजनों ने पुुलिस पर दुकान मालिक को बचाने का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

मोहल्ला सराय बलभद्र में हार्डवेयर व्यापारी जयकुमार की दुकान के निर्माण का कार्य चल रहा था। वीरवार को गांव डोहकी निवासी प्रेम ठेकेदार, मध्य प्रदेश के जिला दमोह के गांव देवरी फतेहपुर निवासी सुनीता व लक्ष्मी उर्फ रश्मि और जिला टीकमगढ़ के गांव पैतपुरा निवासी खुमान लाल उर्फ पप्पू दुकान के बेसमेंट में काम कर रहे थे। दुकान के साथ बनी पुरानी दीवार व मिट्टी ढह गई थी, जिसके नीचे चार मजदूर दब गए थे। बचाव कार्य के दौरान प्रेम ठेकेदार को जिंदा निकाल लिया गया था। जबकि सुनीता, लक्ष्मी उर्फ रश्मि और पप्पू उर्फ खुमान लाल की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

बिना सुरक्षा उपकरण के काम कराने का लगाया आरोप
पुलिस को दी शिकायत में मृतक श्रमिक सुनीता के पति रामभजन ने दुकान मालिक व ठेकेदार की लापरवाही से श्रमिकों की मौत होने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य बिना किसी सुरक्षा उपकरणों के किया जा रहा था। उन्होंने ठेकेदार से बगल की दीवार और मिट्टी के गिरने का अंदेशा जताते हुए खतरा बताया था। ठेकेदार व दुकान मालिक ने इसे अनदेखा कर दिया था। दुकान मालिक जय कुमार ने कहा था कि एक बार कालम भरने के बाद कोई खतरा नहीं रहेगा। सारा मलबा नीचे काम कर रहे श्रमिकों पर आ गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध रूप से किया जा रहा था निर्माण
दुकान का बेसमेंट अवैध रूप से बनाया जा रहा था। बेसमेंट बनाने के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी। नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल द्वारा भी एनसीआर में निर्माण कार्य पर प्रतिबंध लगाया गया है। प्रतिबंध के बाद भी निर्माण कार्य किया जा रहा था। शहर थाना पुलिस ने फिलहाल दुकान मालिक जय कुमार और ठेकेदार प्रेम के खिलाफ लापरवाही से मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव स्वजन को सौंप दिए हैं।
श्रमिकों ने दुकान मालिकों को बचाने का लगाया आरोप
इस हादसे के बाद मजदूरों में रोष दिखाई दिया। शुक्रवार सुबह बड़ी संख्या में मजदूर उस अस्पताल के बाहर अस्पताल में जमा हो गए, जहां ठेकेदार प्रेम का इलाज चल रहा है। उन्होंने आर्थिक सहायता की मांग की। पोस्टमार्टम से पहले जैसे ही ठेकेदार प्रेम के परिवार को पता चला कि हादसे के बाद उसके खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है तो वे अस्पताल पहुंच गए। उनका कहना था कि पुलिस ने दुकान मालिक जयकुमार को बचाने का प्रयास कर रही है। ठेकेदार की लापरवाही बताते हुए उसे फंसाने का प्रयास किया जा रहा है।

इस मामले में दुकान मालिक व ठेकेदार दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। संजय कुमार, एसएचओ, शहर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed