फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Families of martyrs honored on Republic Day

Rewari News: गणतंत्र दिवस पर शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित

Sat, 28 Jan 2023 06:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 28 Jan 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
Families of martyrs honored on Republic Day
गणतंत्र दिवस समारोह में वीरांगनाओं को सम्मानित करते केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह।
रेवाड़ी। केंद्रीय योजना, सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि भारत देश ने आजादी के इन 75 सालों में विश्वभर में अपनी अग्रणी उपस्थिति दर्शाई है। इस वर्ष भारत को जी-20 समिट का नेतृत्व करने का जो अवसर मिला है, वह संपूर्ण देशवासियों के लिए गौरव की बात है। भारत के नेतृत्व में जी-20 अधिक न्यायसंगत और स्थायी विश्व व्यवस्था बनाने के अपने प्रयासों को और आगे बढ़ाने में सक्षम होगा। भारत की जी 20 अध्यक्षता समावेशी, महत्वाकांक्षी, निर्णायक और कार्रवाई उन्मुख होगी और भारत जी 20 के माध्यम से विश्व को नई राह दिखाएगा।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री शहर के राव तुलाराम स्टेडियम में 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद शुभ संदेश दे रहे थे। इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने शहर में स्थित महान स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम की प्रतिमा के समक्ष, रेजांगला युद्ध स्मारक व शहीद स्मारक पर पहुंच अमर शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें नमन किया। राव तुलाराम स्टेडियम में केंद्रीय मंत्री ने समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराने उपरांत परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। उन्होंने समारोह में मौजूद युद्ध वीरांगनाओं, शहीद वीर सपूतों के परिजनों व सेना पदक विजेताओं को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

देश को समृद्ध करने में सरकार निभा रही है प्रभावी जिम्मेदारी : राव इंद्रजीत जिलेवासियों को दिए अपने संदेश में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि देश के विकास में और समृद्ध भारत बनाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार अपनी प्रभावी जिम्मेवारी निभा रही है। देश व प्रदेश के विकास की धुरी को सुदृढ़ करते हुए योजनाओं को क्रियान्वित किया जा रहा है, ताकि अंतिम व्यक्ति तक को सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि भारत को अपना प्रधान बनाते हुए जी-20 मुल्क देश एक साल के लिए सितंबर तक भारत में आएंगे। उन्होंने खुशी जताई कि ऐसा पहली बार है, जब भारत की अध्यक्षता में पूर्व जी-20 अध्यक्ष देश इंडोनेशिया और आने वाला जी-20 अध्यक्ष देश ब्राजील यह तय करेंगे कि जी-20 में शामिल मुल्क किस रास्ते पर विकास की नई उमंग व सोच को सार्थक करने के लक्ष्य के साथ इस साल आगे बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक भारत-श्रेष्ठ भारत का संदेश देते सांस्कृतिक कार्यक्रमों की हुई प्रस्तुति
गणतंत्र दिवस समारोह में जिला के विद्यार्थियों व नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों द्वारा एक भारत-श्रेष्ठ भारत का संदेश देते सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बेहतरीन प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला में कैंब्रिज स्कूल रेवाड़ी द्वारा योग एवं पिरामिड नृत्य, जैन पब्लिक स्कूल रेवाड़ी द्वारा देशभक्ति नृत्य, यूरो इंटरनेशनल स्कूल धारूहेड़ा द्वारा सैन्य नृत्य नाटिका, स्वामी उमा भारती स्कूल रेवाड़ी द्वारा राजस्थानी नृत्य, यूरो इंटरनेशनल स्कूल रेवाड़ी द्वारा पंजाबी भंगड़ा, नगर परिषद रेवाड़ी सफाई कर्मचारियों द्वारा हरियाणवी नृत्य, राकवमावि रेवाड़ी द्वारा हरियाणवी लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न विभागों की ओर से सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से संबंधित झांकियों को भी प्रदर्शित किया गया।

समारोह में ये रहे मौजूद
जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष हुकम चंद, जजपा जिलाध्यक्ष विजय सिंह, नप रेवाड़ी चेयरपर्सन पूनम यादव, सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन कृष्ण कुमार, श्याम सुंदर सभ्रवाल, सुनील यादव मूसेपुर, जिला परिषद अध्यक्ष मनोज यादव, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता वंदना पोपली, एडवोकेट बलजीत यादव, समाजसेवी रिपुदमन गुप्ता, अजय मित्तल सहित जिला प्रशासन की ओर से डीसी अशोक कुमार गर्ग, जिला एवं सत्र न्यायाधीश विमल कुमार, एडीजीपी डाॅ. एम. रवि किरण, एसपी राजेश कुमार, एडीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल, डीएमसी डाॅ. सुभिता ढाका, एसडीएम रेवाड़ी होशियार सिंह, सीटीएम मयंक भारद्वाज, जिला बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष रजनी गर्ग, डीसी अशोक कुमार गर्ग की माता जी शांति देवी, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार, डीएसपी अमित भाटिया, डीडीपीओ एचपी बंसल, डीआईओ सुनील कुमार, डीआरओ राकेश कुमार, डीईओ नसीब सिंह, डीईईओ वीरेंद्र नारा, तहसीलदार प्रदीप देशवाल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रभारी प्रवक्ता डाॅ.ज्योत्स्ना यादव सहित अन्य विभागाध्यक्ष मौजूद रहे। समारोह में सूत्रधार की भूमिका के तहत मंच संचालन साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed