फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Fake liquor manufacturing factory was running in old building of private school of Rewari

Rewari: निजी स्कूल के पुराने भवन में चल रही थी नकली शराब बनाने की फैक्टरी, 2 मशीनें सहित डेढ़ लाख नकदी बरामद

Mon, 05 Feb 2024 03:36 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 05 Feb 2024 03:36 PM IST
सार

रेवाड़ी में आबकारी और पुलिस ने नकली शराब बनाने की फैक्टरी पर रेड मारी है। कोसली थाना पुलिस के अनुसार उन्हें सूचना मिली कि बिजली घर के पास एक निजी स्कूल कुछ वर्षों से बंद है। जहां नकली शराब तैयार करने का काम किया जा रहा है।

विज्ञापन
Fake liquor manufacturing factory was running in old building of private school of Rewari
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेवाड़ी में आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक स्कूल भवन से नकली शराब बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। इस रैकेट को चलाने वाले एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसके दो साथी फरार हैं। पुलिस के मुताबिक ये नकली शराब बनाकर ठेकों पर बेचते थे। पुलिस ने जब स्कूल के कमरों की तलाशी ली तो उन्हें 1,802 खाली बोतलें मिलीं, जो रम भरने के लिए बनाई गई थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कार में 1 लाख 15 हजार 387 नकली होलोग्राम, करीब 3 हजार गत्ते के 135 बंडल, करीब 8 हजार शराब की बोतल के ढक्कन और नकली शराब पैक करने वाली 2 मशीनें समेत 1 लाख 54 रुपये की नकदी बरामद हुई है। कोसली थाना पुलिस के अनुसार उन्हें सूचना मिली कि बिजली घर के पास एक निजी स्कूल कुछ वर्षों से बंद है। पुख्ता जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने एक टीम तैयार की और स्कूल के आसपास निगरानी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल में रेवाडी के गांव मुरलीपुर निवासी सोमबीर, झज्जर के गांव निलाहेड़ी निवासी हेम सिंह, महेंद्रगढ़ निवासी पिंकी सरपंच मिलकर नकली शराब तैयार करने का काम करते हैं। रविवार रात पुलिस ने आबकारी विभाग की टीम को भी सूचना दी।

आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर रक्षा, अनिल कुमार, सुरेंद्र कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे। इसके बाद टीम ने छापेमारी की। उस समय सोमबीर उर्फ कालिया नकली शराब की पेटियां लेकर ठेकों पर शराब बेचने के लिए निकलने वाला था। पुलिस ने सोमबीर को हिरासत में लिया और कार की तलाशी ली तो नकली रम से भरी दो पेटियां मिलीं। उस पर लगे बार कोड को स्कैन करने पर धोखाधड़ी का खुलासा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed