{"_id":"6907b0131c6bf5f7e1024c88","slug":"eyes-glued-to-the-screen-to-watch-the-womens-world-cup-final-rewari-news-c-198-1-rew1001-228354-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: महिला वर्ल्ड कप फाइनल देखने के लिए स्क्रीन से नहीं हटीं नजरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: महिला वर्ल्ड कप फाइनल देखने के लिए स्क्रीन से नहीं हटीं नजरें
Mon, 03 Nov 2025 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 03 Nov 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
एलिगेंट हाइट सोसाइटी में टीबी पर मैच देखते लोग। संवाद
रेवाड़ी। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रविवार को खेले गए महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले ने जिलेभर के क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचित कर दिया। शहर से लेकर गांवों तक लोगों में मैच को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। खास बात यह रही कि महिलाओं का मैच होने के कारण घरों में बेटियों और महिलाओं ने भी टीवी स्क्रीन पर नजरें टिकाई रखीं।
जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता गया, वैसे-वैसे रोमांच भी बढ़ता चला गया। कई जगहों पर बच्चों ने क्रिकेट जर्सी पहनकर भारत के झंडे लहराए और टीम इंडिया के समर्थन में नारे लगाए। वहीं, रविवार होने की वजह से लोगों को काफी आनंद भी आया।
महिलाओं में भी मैच को लेकर खास जोश देखने को मिला। आशा तिवारी ने कहा कि महिला क्रिकेट के ऐसे मैचों से बेटियों को प्रेरणा मिलती है। अब यह साबित हो गया है कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं।
विज्ञापन
प्रभा तिवारी ने कहा कि महिला क्रिकेटर्स की फिटनेस और खेल भावना देखकर अब गांव की लड़कियां भी खेलों में कॅरिअर बनाने की सोचने लगी हैं। सावित्री देवी ओर माधवी ने बताया कि मैच को देखकर काफी अच्छा लगा।