{"_id":"69b059947c4ab693900648a5","slug":"examinations-for-classes-6th-to-8th-in-government-schools-of-the-district-from-today-rewari-news-c-198-1-fth1001-234779-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: जिले के सरकारी स्कूलों में छठी से आठवीं कक्षा तक की परीक्षाएं आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: जिले के सरकारी स्कूलों में छठी से आठवीं कक्षा तक की परीक्षाएं आज से
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिले के सभी सरकारी स्कूलों में कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षाएं बुधवार से आयोजित होंगी। शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार कक्षा छठी से आठवीं की परीक्षाएं 11 मार्च से 19 मार्च तक संपन्न होंगी।
कक्षा पहली से पांचवीं की परीक्षाएं 16 मार्च से 25 मार्च तक आयोजित की जाएंगी। वहीं बाल वाटिका की परीक्षाएं 16 और 17 मार्च को आयोजित होंगी। सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम 30 मार्च को घोषित किए जाने की योजना है। असफल विद्यार्थियों और अंक सुधार के लिए 20 अप्रैल से पुन परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि निर्धारित समय पर परीक्षाएं संपन्न कर परिणाम भी जल्द घोषित किए जाएं, ताकि अगले शैक्षणिक सत्र की तैयारियां समय पर शुरू की जा सकें। जिले में कक्षा पहली से आठवीं तक कुल 393 विद्यालय संचालित हैं, जिनमें लगभग 32 हजार विद्यार्थी अपनी वार्षिक परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
आज होगी 12वीं की कंप्यूटर साइंस विषय की परीक्षा : रेवाड़ी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से बुधवार को जिले के 25 परीक्षा केंद्रों पर 12वीं कक्षा की कंप्यूटर साइंस विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोपहर साढ़े 12 बजे से साढ़े 3 बजे तक होगी। विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दोपहर 12 बजे से शुरू कर दिया जाएगा।
परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
जिले के सभी स्कूलों ने परीक्षा को लेकर अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं, परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। विद्यार्थियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे स्कूल द्वारा सत्यापित एडमिट कार्ड अपने साथ लाएं और परीक्षा शुरू होने से पहले समय पर केंद्र पर पहुंचने के िनर्देश हैं।