फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   ex mc son fayring pgi rohtak

अभय सिंह चौक पर पूर्व पार्षद के बेटे को मारी गोली, पीजीआई में उपचाराधीन

Sat, 24 Oct 2020 11:05 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
ex mc son fayring pgi rohtak
शहर के राव अभय सिंह चौक के समीप शनिवार की रात को घीसा की ढाणी निवासी पूर्व पार्षद लख्मीचंद यादव के बेटे देवेंद्र को अज्ञात युवक ने गोली मार दी। गोली देवेंद्र के पैर में गोली लगी है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देेखते हुए रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शुक्रवार की रात को करीब 11:30 बजे सूचना मिली कि राव अभय सिंह चौक के निकट घीसा की ढाणी निवासी देवेंद्र को गोली लग गई है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, परंतु तब तक परिजन युवक को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर ले जा चुके थे। शनिवार को युवक की हालत स्थिर होने के कारण बयान दर्ज नहीं हो पाए थे।
विज्ञापन

आपसी रंजिश का लग रहा मामला
हालांकि घायल युवक के बयान दर्ज होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी, लेकिन बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश में युवक पर गोली चलाई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कुछ लोगों से पूछताछ भी शुरू कर दी है, लेकिन अभी आरोपियों के बारे में कुछ नहीं पता चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के लिए चुनौती बने अवैध हथियार
यूं तो पुलिस की ओर से अवैध हथियार रखने वाले 15 से अधिक लोगों को काबू किया है, लेकिन अवैध हथियार व गोलियां पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। पुलिस की तमाम कोशिशों की बाद भी जिलेभर में आए दिन गोलीबारी की घटनाएं हो रही हैं।

घायल के बयान दर्ज होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी : पुलिस
जगन गेट चौकी प्रभारी सुमन ने बताया कि युवक के बयान दर्ज होने के बाद ही गोली चलने के बारे में स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस टीम घायल के बयान लेने के लिए रोहतक पीजीआई गए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed