फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Every home tricolor campaign will be organized in three phases till Independence Day

Rewari News: स्वतंत्रता दिवस तक तीन चरणों में आयोजित होगा हर घर तिरंगा अभियान

Sun, 03 Aug 2025 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 03 Aug 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Every home tricolor campaign will be organized in three phases till Independence Day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। आजादी का अमृत महोत्सव की कड़ी में लगातार चौथे वर्ष हर घर तिरंगा अभियान 15 अगस्त तक तीन चरणों में चलाया जाएगा। पहला चरण 8 अगस्त, दूसरा चरण 9 से 12 अगस्त और तीसरा चरण 13 से 15 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा।
पहले चरण में 8 अगस्त तक स्कूलों की दीवारों और बोर्ड को तिरंगे से प्रेरित कला से सजाया जाएगा। शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी भवनों आदि में प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। स्कूल, काॅलेज व सार्वजनिक स्थानों पर तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

तिरंगा राखी बनाने की कार्यशाला और प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। सैनिकों और पुलिसकर्मियों को आभार पत्र के साथ राखियां डाक विभाग के समन्वय से भेजी जाएंगी। सार्वजनिक स्थानों व बाजारों में तिरंगे को प्रदर्शित करने के लिए तिरंगे धागे युक्त तिरंगा बुनाई और धागे की गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे चरण में 9 से 12 अगस्त के बीच तिरंगा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इसमें वृहद तिरंगा मेला और भव्य तिरंगा म्यूजिकल कन्सर्ट का आयोजन होगा। प्रदेशस्तरीय तिरंगा महोत्सव का आयोजन किसी प्रमुख स्थल पर व्यापक जनभागीदारी के साथ होगा।
तिरंगा महोत्सव स्थल पर तिरंगा मेले का आयोजन होगा। इसमें स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पाद तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के सहयोग से निर्मित उत्पादों, स्थानीय उत्पादों, तिरंगा रंग की थीम वाली वस्तुओं की बिक्री की जाएगी।
तिरंगा मेले में तिरंगा प्रदर्शनी लगेगी। पुलिसकर्मियों, अर्धसैनिक बलों, एनसीसी, एनएसएस, सिविल डिफेंस, होमगार्ड एवं खेल विभाग के सहयोग से तिरंगा बाइक रैली, तिरंगा साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा।

स्वयं सहायता समूहों, पीडीएस दुकानों, खादी भंडार और स्थानीय बाजार के वस्त्रालयों आदि के माध्यम से तिरंगा की बिक्री और वितरण किया जाएगा।
ध्वजारोहण समारोह और तिरंगे प्रकाश की होगी व्यवस्था
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि तीसरे चरण में 13 से 15 अगस्त के बीच सभी सरकारी भवनों, शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी कार्यालयों आदि पर ध्वजारोहण समारोह और तिरंगा प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। नागरिकों को तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर उसे वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। आजादी के अमृत महोत्सव के तत्वावधान में कई गतिविधियां और प्रतियोगिताएं कराई जाएंगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed