{"_id":"6aff41702c88f693520ebf42","slug":"every-consignment-of-milk-will-now-be-monitored-sellers-will-be-required-to-specify-the-vehicle-used-for-supply-rewari-news-c-198-1-rew1003-248951-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अब दूध की हर खेप पर रहेगी नजर, विक्रेता को बताना होगा किस वाहन से हो रही सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अब दूध की हर खेप पर रहेगी नजर, विक्रेता को बताना होगा किस वाहन से हो रही सप्लाई
Fri, 20 Nov 2026 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 20 Nov 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
डॉ. संदीप कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी
रेवाड़ी। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर दूध पहुंचाने वाले दूधियों से लेकर दुकानों और डेयरी संचालकों तक की आपूर्ति व्यवस्था अब खाद्य सुरक्षा विभाग के निगरानी दायरे में होगी। दूध की गुणवत्ता और मिलावट पर नियंत्रण के लिए विभाग ने विक्रेताओं के पंजीकरण के साथ दूध पहुंचाने में इस्तेमाल होने वाले वाहनों का विवरण दर्ज करवाना भी जरूरी किया है।
इसका उद्देश्य दूध की बिक्री और आपूर्ति से जुड़े लोगों की पहचान सुनिश्चित करना और नियमों के पालन की जवाबदेही तय करना है।
अभी तक बड़ी संख्या में दूध विक्रेता घरों और दुकानों तक सीधे दूध पहुंचाते हैं। ऐसे में विभागीय नियमों के तहत प्रत्येक विक्रेता का पंजीकरण या लाइसेंस होना जरूरी है।
इसमें केवल डेयरी संचालक ही नहीं, बल्कि घर-घर दूध पहुंचाने वाले दूधिये और दूध बेचने वाले दुकानदार भी शामिल हैं। विक्रेताओं को दूध की आपूर्ति के लिए इस्तेमाल होने वाली बाइक, ऑटो या अन्य वाहन का विवरण भी देना होगा।
विज्ञापन
नियम तोड़ने पर हो सकती है कार्रवाई: बिना वैध पंजीकरण या लाइसेंस के दूध बेचने पर संबंधित विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। नियमों के उल्लंघन पर तीन लाख रुपये तक जुर्माने का प्रावधान बताया गया है।
इसके अलावा दूध की आपूर्ति में इस्तेमाल होने वाले वाहन को जब्त करने की कार्रवाई भी संभव है। ऐसे में विक्रेताओं को समय रहते आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।
सीएससी के माध्यम से होगा आवेदन
खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के पंजीकरण या लाइसेंस के लिए साइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए पहचान पत्र, पैन कार्ड, फोटो और वाहन की आरसी सहित आवश्यक दस्तावेज मांगे जा सकते हैं।
वर्जन:
दूध की बिक्री और आपूर्ति से जुड़े सभी विक्रेताओं को निर्धारित नियमों के अनुसार पंजीकरण करवाना चाहिए। विभाग की ओर से नियमों का पालन सुनिश्चित करवाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।-डॉ. संदीप कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रेवाड़ी।