फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Error correction in PPP became a problem, slow work on website, people upset

Rewari News: पीपीपी में गलती सुधार बनी आफत, वेबसाइट पर धीमी गति हो रहा काम, लोग परेशान

Sat, 21 Jan 2023 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Error correction in PPP became a problem, slow work on website, people upset
कोसली एसडीएम कार्यालय पर एकत्र भीड़। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में गलतियों को ठीक करवाने के लिए प्रशासन की ओर शनिवार को बावल व कोसली में लगाया गया शिविर लोगों के लिए आफत बन गया। बावल में साइट नहीं चलने के कारण 5 से 10 किलोमीटर से आए लोगों को परेशान होकर लौटना पड़ा। वहीं कोसली में पोर्टल धीरे चलने के कारण लोगों को घंटों तक लाइनों में खड़े रहना पड़ा, जिसमें बुजुर्ग व महिलाएं भी शामिल थीं। दो दिन लगाने वाले शिविर के पहले दिन ही प्रशासन की तरफ से अव्यवस्था रही। प्रशासन ने बूथ स्तर पर कैंप लगाने का दावा किया था, लेकिन जिले भर में महज चुनिंदा जगहों पर ही कैंप लगाए गए। इसके चलते दिन भर पीपीपी में गलतियां ठीक करवाने के लिए लोग भटकते रहे।
विज्ञापन

सरकार के आदेशानुसार परिवार पहचान पत्र में आय व अन्य त्रुटियों को ठीक कराने के लिए खंड स्तर पर शनिवार एवं रविवार को पीपीपी शिविरों का आयोजन किया जाना था। पहले दिन शनिवार को बावल व कोसली में शिविर में आए लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। कोसली के समीप गांव सुधरवाना निवासी सुशीला व कालू, टूमना निवासी वेदप्रकाश, मलेशियावास निवासी जगत सिंह, गुड़ियानी निवासी कैलाश देवी आदि ने बताया कि वे पिछले 2 महीनों से पीपीपी में आय ठीक कराने के लिए चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई सही तरीके से बात ही नहीं करता है। शिविर में आय ठीक कराने आए थे, लेकिन सुबह से ही साइट बहुत धीरे चल रही है, जिससे उनके घंटों तक लाइनों में खड़ा होना पड़ रहा है। उसके बाद भी उनकी आय ठीक नहीं हुई है।
विज्ञापन

पीपीपी में संशोधन करने से किया इंकार
लोगों ने बताया कि शिविर में पीपीपी ठीक कराने के लिए आए थे, लेकिन यहां आने के बाद पता चला कि आय ठीक नहीं कर रहे हैं। शिविर में केवल दिव्यांग प्रमणपत्र अपलोड किए गए है। लोगों ने बताया कि 55 साल की अधिक आयु वाले लोगों की पीपीपी में आय ठीक की गई है। कोसली में कॉमन सर्विस सेंटर प्रबंधक ने बताया कि शिविर 3 दिन तक चलेगा, लेकिन पहले दिन नेट की समस्या होने की वजह से कार्य बाधित रहा। जल्द ही दुरुस्त कर लोगों की पीपीपी की समस्या का निदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीपीपी में आय पांच लाख दर्शाई गई, जबकि मैं खेती का काम करता हूं। मेरी मां विधवा पेंशन ले रही हैं, लेकिन पहचान पत्र में सेवानिवृत्त कर्मचारी दिखाई गई है। इसे ठीक कराने के लिए शिविर में पहुंचा था, लेकिन यहां साइट ही नहीं चल रही है। इसलिए लौटना पड़ रहा है।
-रामफल, रणसी माजरी
----
मजदूरी कर अपना पालना पोषण कर रहे हैं, लेकिन पीपीपी में आय पांच लाख दिखाई गई है। इसे ठीक कराने के लिए कई दिनों से चक्कर काट रही हूं। आज बावल में आयोजित शिविर में आई थी लेकिन यहां पोर्टल ही नहीं चल रहा है।
-अनिता, सांजरपुर
-----
खेती करता हूं, लेकिन पीपीपी में आय पांच लाख से अधिक दिखाई गई है। बावल के शिविर में आय ठीक कराने आया था, लेकिन यहां पोर्टल ही नहीं चल रहा है। इसलिए लौटना पड़ा।
-ब्रह्मप्रकाश, प्रागपुरा
-------
पीपीपी में आय को ठीक करने के लिए बावल की नगर पालिका में लगाए गए शिविर में सुबह से साइट नहीं चल रही है। करीब 8 से 10 किलोमीटर दूर से आने वाले लोग परेशान हो लौट रहे हैं। सरकार लोगों के साथ मजाक कर रही है।

-रमेश, पार्षद
कैंप के दौरान नए परिवार पहचान पत्र बनवाने तथा उसमें सुधार का मौका दिया जा रहा है। जो परिवार अभी तक परिवार पहचान पत्र में पंजीकृत नहीं हुए हैं वे इन कैंप में आकर अपने आप को पंजीकृत करवा सकते हैं।
-स्वप्रिल रविन्द्र पाटिल, अतिरिक्त उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed