फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Environmental conservation and enrichment is the greatest need: Mahant Rajendra Das

पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन सबसे बड़ी आवश्यकता : महंत राजेंद्र दास

Sat, 18 Jul 2026 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 18 Jul 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Environmental conservation and enrichment is the greatest need: Mahant Rajendra Das
जाट धर्मशाला में आयोजित दिव्य वाणी सत्संग समारोह। स्रोत : समिति - फोटो : 1
रेवाड़ी। स्वामी नितानंद सेवा समिति गोकलगढ़ के तत्वावधान में शनिवार को नशा मुक्ति साइकिल यात्रा और पर्यावरण महोत्सव का शुभारंभ किया गया। जाट धर्मशाला में आयोजित दिव्य वाणी सत्संग कार्यक्रम में जटेला धाम के पीठाधीश्वर एवं आध्यात्मिक विचारक महंत राजेंद्रदास महाराज ने पर्यावरण संरक्षण और नशा मुक्ति का संदेश दिया।
विज्ञापन

महोत्सव का शुभारंभ महंत राजेंद्रदास महाराज ने सज्जनदास महाराज, दयाराम आर्य और बिशंभर दयाल के संयोजन में नगर परिषद कार्यालय से नशा मुक्ति साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर किया।
विज्ञापन

जाट धर्मशाला में आयोजित सत्संग में महंत राजेंद्र दास महाराज ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण के प्रति सजग प्रहरी बनकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने नशे से दूर रहने और समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प भी दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने गुरु गुमानी राम, स्वामी नितानंद महाराज और कबीर दास महाराज की वाणियों के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश दिया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा नेता डॉ. अरविंद यादव, मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी अभिमन्यु राव और राष्ट्रीय चेतना के अध्यक्ष विजय सोमाणी ने समिति के नशा मुक्ति एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान की सराहना की।

समारोह में संत महात्माओं ने प्रवचन दिए। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को पौधरोपण के लिए पौधे निशुल्क वितरित किए गए। साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया ने कार्यक्रम का संचालन किया। आयोजन समिति की ओर से देवीसिंह रावत ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed