फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Entry of heavy vehicles will be restricted from 7 am to 9 pm: DC

सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित : डीसी

Tue, 23 Nov 2021 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Entry of heavy vehicles will be restricted from 7 am to 9 pm: DC
सड़क सुरक्षा से संबंधित बैठक में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए डीसी यशेन्द्र सिंह। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। डीसी यशेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में लघु सचिवालय सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि सर्कुलर रोड पर लगने वाली जाम की स्थिति से निपटने के लिए आगामी एक दिसंबर से भारी वाहनों के प्रवेश का समय रात 9 बजे से सुबह 7 बजे तक रहेगा। उन्होंने सर्कुलर रोड पर यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं जाम रहित बनाने के लिए वन-वे यातायात के संचालन बारे संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इसका ट्रायल एक से 7 दिसंबर तक किया जाएगा। इसी के आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन

निजी पार्किंग के लिए लेनी होगी अनुमति : डीसी
डीसी ने कहा कि पार्किंग के लिए अनुमति अनिवार्य है। उन्होंने निर्देश दिए कि जो भी व्यक्ति रेवाड़ी शहर में निजी पार्किंग बनाना चाहता है वह नप रेवाड़ी व शहरी से बाहर निर्धारित क्षेत्र में पार्किंग बनाने के लिए डीटीपी कार्यालय से संपर्क करके आवेदन कर सकता है, जिन्हें निर्धारित शर्तों के अनुरूप इसकी स्वीकृति प्रदान की जा सकती है। डीसी ने आरटीए को निर्देश दिए कि वे आगामी बैठक में सड़क निर्माण कार्य से जुड़ी सभी एजेंसियों, आरएसओ व उनके प्रतिनिधि, आईएमए एसोसिएशन के प्रधान, मार्केट एसोसिएशन के प्रतिनिधि निर्धारित एजेंडा पर तैयारियों के साथ ही बैठक में उपस्थित हो।
विज्ञापन

ऑटो चालक लाइसेंस, प्रदूषण दस्तावेज रखें पूरे : एसपी
पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बैठक में सभी ऑटो चालकों के लिए निर्देश देते हुए कहा कि ऑटो चालक अपना लाइसेंस प्रदूषण दस्तावेज सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज पूरे करके रखें। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन की ओर से आगामी एक दिसंबर से चेकिंग अभियान चलाकर ऑटो चालकों की चेकिंग की जाएगी। इस बैठक में एएसपी पूनम दलाल, एसडीएम रेवाड़ी रविन्द्र यादव, एसडीएम कोसली होशियार सिंह, आरटीए सचिव गजेन्द्र सिंह सहित सड़क़ सुरक्षा समिति से संबंधित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed