फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Entrance exam for M.Sc. Geography on July 3.

Rewari News: एमएससी भूगोल के लिए प्रवेश परीक्षा 3 जुलाई को

Sun, 14 Jun 2026 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 14 Jun 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Entrance exam for M.Sc. Geography on July 3.
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में एमएससी भूगोल की 45 सीटों पर प्रवेश के लिए इच्छुक विद्यार्थी 20 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 3 जुलाई को सुबह 11: 45 से दोपहर 1:15 तक विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित होगी।
विज्ञापन

भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. विपिन कुमार ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए अभ्यर्थी 22 जून से अपना प्रवेश-पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश परीक्षा का पाठ्यक्रम विश्वविद्यालय के आधिकारिक सूचना विवरणिका में उपलब्ध है, जिसे विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक परीक्षा में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं। अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग तथा दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय एवं हरियाणा सरकार के नियमों के अनुसार अंकों में छूट प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भूगोल विषय में उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थी शिक्षण, अनुसंधान, जीआईएस, रिमोट सेंसिंग, पर्यावरण अध्ययन, शहरी एवं क्षेत्रीय नियोजन, आपदा प्रबंधन, सर्वेक्षण, जनसंख्या अध्ययन, जलवायु परिवर्तन अध्ययन, संसाधन प्रबंधन, सरकारी एवं गैर-सरकारी संगठनों सहित अनेक क्षेत्रों में करियर बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed