फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Enlightened citizen of lawyer society: Khola

वकील समाज के प्रबुद्ध नागरिक : खोला

Thu, 26 Oct 2023 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 26 Oct 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Enlightened citizen of lawyer society: Khola
जिला बार रूम में परिवार पहचान पत्र के लिए लगा कैंप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिला बार एसोसिएशन में वीरवार को परिवार पहचान पत्र जागरूकता और दुरुस्तीकरण के लिए कैंप आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला बार एसोसिएशन के प्रधान सौरभ राव की।

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री हरियाणा प्रदेश के आह्वान पर आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि कोऑर्डिनेटर पीपीपी हरियाणा डॉ. सतीश खोला ने कहा कि वकील समाज के प्रबुद्ध नागरिक हैं, जिनको परिवार पहचान के बारे में जानकारी देना और उनसे परिवार पहचान पत्र के संबंध में कानूनी अड़चन के बारे में विचार विमर्श करना इस कैंप का उद्देश्य था। इसके साथ ही परिवार पहचान पत्र बनाने उसके दुरुस्तीकरण करने में आई समस्याओं का समाधान किया गया। इस अवसर पर उप मंडल अधिकारी होशियार सिंह मौजूद रहे। मुख्य तौर पर कैंप के संदर्भ में जिला बार एसोसिएशन के प्रधान ने संबोधित करते हुए वकीलों से कहा कि बार रूम में आधार कार्ड एवं परिवार पहचान पत्र में संशोधन के लिए वकीलों को एक छत के नीचे सुविधाएं उपलब्ध कराना था। इस मौके पर बार एसोसिएशन के सचिव सुखराम, कोषाध्यक्ष सोमेंद्र यादव, पूर्व प्रधान जसवीर यादव, नरेश कुमार खड्गवास, हितेश्वरयादव, भूपेंद्र यादव, अश्वनी तिवारी एडवोकेट, नितेश, नीरज यादव अविनाश, विकास आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed