{"_id":"68dd725412a03a439306cc66","slug":"encroachment-reduced-40-feet-roads-to-10-feet-rewari-news-c-198-1-rew1001-226675-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अतिक्रमण से 40 फीट के रोड 10 के रह गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अतिक्रमण से 40 फीट के रोड 10 के रह गए
विज्ञापन
फोटो: 04 रेवाड़ी। शहर के भाड़ावास गेट के पास लगा जाम। संवाद
रेवाड़ी। त्योहार के सीजन में शहर में तेजी से बढ़ रहे अतिक्रमण ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। हालात यह हैं कि 40 फीट चौड़े रोड अब केवल 10 फीट तक ही सिमटकर रह गए हैं। इसका सीधा असर यातायात व्यवस्था के साथ-साथ दुकानदारों के कारोबार पर भी पड़ रहा है।
बाजारों और प्रमुख मार्गों पर दुकानदारों व रेहड़ी-फड़ी वालों ने फुटपाथ से लेकर सड़क तक अतिक्रमण कर लिया है। इस कारण पैदल चलने वालों को निकलना मुश्किल हो रहा है। वाहन चालकों को जाम से जूझना पड़ रहा है। दुकानदारों का कहना है कि अतिक्रमण के चलते ग्राहक बाजार आने से कतराने लगे हैं जिससे कारोबार पर बुरा असर पड़ रहा है।
स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि उन्होंने कई बार नगर परिषद अधिकारियों को शिकायतें की हैं लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। उनका आरोप है कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई महज दिखावे तक सीमित रहती है।
विज्ञापन
कार्रवाई के कुछ ही दिनों बाद स्थिति पहले जैसी हो जाती है। त्योहारों के नजदीक आने से बाजारों में भीड़ बढ़नी तय है। ऐसे में अगर समय रहते नगर परिषद ने प्रभावी कदम नहीं उठाए तो अतिक्रमण और जाम की समस्या और गंभीर रूप ले सकती है।
अतिक्रमण पर कार्रवाई केवल औपचारिकता
शहर में दिनों-दिन बढ़ रहे अतिक्रमण पर रोक लगाने के लिए नगर परिषद की टीम ने बीते दिनों मुख्य बाजारों और प्रमुख सड़कों से रेहड़ी-फड़ी वालों को हटाने के साथ-साथ फुटपाथों को खाली कराया था। उस दौरान शहरवासियों और व्यापारियों को उम्मीद जगी थी कि समस्या का स्थायी समाधान निकल पाएगा। कुछ ही दिनों में हटाया गया अतिक्रमण फिर से उसी जगह हो गया और स्थिति जस की तस बनी हुई है।
यहां लगता है अक्सर जाम
शहर के नाईवाली चौक, आंबेडकर चौक, धारूहेड़ा चुंगी, झज्जर चौक व रेलवे चौक पर दुकानें व रेहड़ियां अधिक होने व वाहनों का आवागमन अधिक होने के कारण हर समय जाम लगा रहता है। यहां हर वक्त पुलिसकर्मी भी तैनात होते हैं। उसके बावजूद भी यहां जाम की समस्या रहती है। रोड के दोनों ओर रेहड़ियों के कारण रोड संकरा हो गया है।
लोगों का आरोप-नप खुद बढ़ा रही अतिक्रमण
सर्कुलर रोड पर दुकानदार दुकानों का आधा सामान सड़क किनारे लगाकर रखते हैं। इस दौरान यहां वाहनों का अधिक दबाव रहता है। एक तो सड़क किनारे सामान, दूसरा वाहनों का आना जाना, इससे विकट स्थिति हो जाती है। समस्या से परेशान शहरवासियों का कहना है कि नगर परिषद अपना राजस्व जुटाने के लिए स्वयं शहर में अतिक्रमण को बढ़ावा दे रही है। शहर में लगने वाली हर रेहड़ी और फड़ी से नगर परिषद राजस्व वसूलती है। दिखावे के लिए केवल कुछ रेहड़ी वालों को निशाना बनाया जाता है। यह बिल्कुल उचित नहीं है।
क्या कहना है व्यापारियों का
शहर को जाम और अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने के लिए सभी को मिलजुल कर प्रयास करने की जरूरत है। अतिक्रमण की समस्या को बढ़ावा देने वालों पर नगर परिषद को समान रूप से कार्रवाई करनी चाहिए। -दीपेश भार्गव, व्यापारी
-- -- -- -- -
बाजार में अतिक्रमण को लेकर कई बार मीटिंग हुई है। योजनाएं बनती हैं लेकिन अमल नहीं होता है। शहर की सरकार को पांच साल होने को आ रहे हैं लेकिन बाजारों में जाम की स्थिति को खत्म करने के लिए पार्किंग की सुविधा नहीं हुई। -प्रदीप जैन, व्यापारी
-- -- -- -
शहर में अतिक्रमण कर रहे लोगों को प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। दुकान के बाहर अपना सामान हद में रहकर रखना चाहिए ताकि ग्राहक को असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। -अभिषेक गुप्ता, व्यापारी
शहर के मुख्य बाजारों में अतिक्रमण के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। रेहड़ी व फड़ लगाकर बैठे छोटे दुकानदार तो कई बार झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं। फुटपाथ पर जहां बाइक आदि खड़ी की जा सकती है, वहां पर फड़ लगा रखी है। -शिवम, राहगीर
-- -- -- -- --
वर्जन:
बाजार में अतिक्रमण करने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी है। फिर भी कहीं लोगों को परेशानी आ रही है तो शिकायत दें। वहां पर टीम भेजकर कार्रवाई करा दी जाएगी।
-ब्रह्मप्रकाश अहलावत, डीएमसी, रेवाड़ी