फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Encourage farmers for registration: Divisional Commissioner

पंजीकरण के लिए किसानों को प्रोत्साहित करें : मंडलायुक्त

Fri, 15 Mar 2024 02:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 15 Mar 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Encourage farmers for registration: Divisional Commissioner
रेवाड़ी। गुरुग्राम मंडलायुक्त रमेश चंद बिधान वीरवार को रेवाड़ी पहुंचे। इस दौरान रमेश चंद एसडीएम विकास यादव और राजस्व अधिकारियों के साथ गांव बालियर खुर्द, बालियर कलां, रसगण, खरखड़ा, बीकानेर, गंगायचा जाट और मस्तापुर के खेतों में रबी फसल 2024 गिरदावरी का निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व विभाग के रिकॉर्ड के साथ मिलान भी किया।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि किसानों के हितों के मद्देनजर प्रदेश सरकार द्वारा गिरदावरी के आदेश दिए हुए हैं। आयुक्त ने राजस्व विभाग के अधिकारियों से प्रभावित फसलों की गिरदावरी बारे जरूरी जानकारी भी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर जिन किसानों ने फसल का पंजीकरण करवाया है, उसकी गिरदावरी कर जल्द से जल्द सरकार को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने कहा कि अधिकारी मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण के लिए किसानों को प्रोत्साहित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजीकृत किसानों को ही सरकार की योजनाओं का लाभ मिलेगा। साथ ही आपदा की स्थिति में मुआवजा लेने के लिए भी पंजीकरण जरूरी है। जिन किसानों की फसल ओलावृष्टि या बारिश से खराब हुई है वे अपने खराबे की जानकारी 15 मार्च तक ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अवश्य दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडलायुक्त ने गांव खरखड़ा व गंंगायचा अहीर में राशन डिपो का निरीक्षण करते हुए डिपोधारकों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत लाभार्थियों को पूरा राशन वितरण करने के निर्देश दिए। कहा कि राशन वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि राशन डिपो के माध्यम से लाभार्थियों को वितरित किए जाने वाले राशन उत्पादों की सूची प्रत्येक डिपो पर लगी होनी चाहिए। सूची ऐसी हो कि राशन डिपो पर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को ठीक से नजर आए। उन्होंने राशन डिपो पर मापतौल मशीन, स्टॉक, पीओएस मशीन आदि की भी बारीकी से जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed