फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   employees blame Kiln owners of assault

भट्ठा मालिकों पर कर्मचारियों से मारपीट का आरोप

Thu, 13 Aug 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रेवाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला रेवाड़ी Updated Thu, 13 Aug 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
कोसली क्षेत्र के नाहड गांव में भट्ठा मालिकों से लाखों रुपये बकाया टैक्स वसूलने पहुंचे आबकारी कराधान विभाग के कर्मचारियों के साथ भट्ठा मालिकों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित कर्मचारियों ने नाहड़ चौकी पुलिस में बुधवार को शिकायत दर्ज कराई है। मामला मंगलवार का बताया जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव नाहड में स्थित दो भट्ठा मालिकों पर लगभग 30 लाख रुपया टैक्स का बकाया है, जिसे वसूलने के लिए विभाग की टीम नाहड स्थित भट्ठे पर पहुंची। इस टीम में हरीश अरोडा, राजीव सहित पांच कर्मचारी शामिल थे। जिनका आरोप है कि जब रिकवरी टीम नाहड के एक भट्ठे पर पहुंची तो उसके मालिक ने वहां कुछ और लोगों को बुला लिया।
विज्ञापन


आरोप है उन लोगों ने आते ही उनके साथ मारपीट की तथा इसके बाद वे बडी मुश्किल से वहां से निकल कर जान बचाकर भागे। बुधवार को इस मामले की लिखित शिकायत नाहड पुलिस चौकी में दी गई है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने कोई भी कार्रवाई अमल में नहीं लाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके पास आबकारी व कराधान विभाग की ओर से लिखित शिकायत नाहड स्थित एक भट्ठा मालिक पर उनसे दुर्व्यवहार व मारपीट किए जाने की आई है, लेकिन इस मामले में उन्होंने अपनी जांच में पाया है कि यह मामूली कहासुनी का ही मामला था। इसे कराधान विभाग के अधिकारी बेवजह तूल दे रहे हैं।
दिनेश कुमार, पुलिस चौकी इंचार्ज
वर्जन...
मंगलवार को विभाग की रिकवरी की टीम भट्ठे पर गई थी। वहां कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई। इस संबंध में पुलिस को शिकायत दे दी गई है।
-नीलरतन, ईटीओ, आबकारी एवं कराधान विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed