{"_id":"661045e7ee887d9682064d84","slug":"emphasis-on-prevention-of-sexual-harassment-rewari-news-c-198-1-rew1001-202878-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: यौन उत्पीड़न की रोकथाम पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: यौन उत्पीड़न की रोकथाम पर जोर
Sat, 06 Apr 2024 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 06 Apr 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। पौधा देकर मुख्य वक्ता डॉ. अर्चना सूटा का स्वागत करते प्राचार्य व अन्य। स्त्रोत : कॉलेज
रेवाड़ी। जिला मुख्यालय स्थित किशनलाल पब्लिक कॉलेज की आंतरिक शिकायत समिति के तत्वावधान में यौन उत्पीड़न की रोकथाम विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी डॉ. अर्चना सूटा उपस्थित रहीं।
प्राचार्य डॉ. कविता गुप्ता, डॉ. अनुराधा दीपक, डॉ. प्रतिभा राव, डॉ ममता शर्मा तथा डॉ. दिव्या ने पौधा देकर मुख्य वक्ता का स्वागत किया। मुख्य वक्ता डॉ. अर्चना सूटा ने विद्यार्थियों को शी बॉक्स पोर्टल, आंतरिक शिकायत समिति के संगठन तथा कार्यों के बारे में बताया। यौन उत्पीड़न की रोकथाम पर जोर दिया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में उपस्थित प्राचार्य डॉ. कविता गुप्ता ने विद्यार्थियों से व्यक्तिगत तथा सार्वजनिक व्यवहार में इन जानकारियों के क्रियान्वयन की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. प्रतिभा ने किया।
आंतरिक शिकायत समिति की संयोजक डॉ. अनुराधा दीपक ने मुख्यवक्ता, प्राचार्य सहित उपस्थित शिक्षक तथा विद्यार्थियों का आभार प्रकट किया। कॉलेज कार्यकारिणी के प्रधान अमित गुप्ता, उपप्रधान संदीप खंडेलवाल, महासचिव कपिल कुमार गोयल और कोषाध्यक्ष हेमंत अग्रवाल ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन पर समिति को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
इस अवसर पर समिति के सदस्य डॉ. गायत्री यादव, डॉ. मेघना शर्मा, डॉ. विकास पोपली, डॉ. ऋचा शर्मा, डॉ. संगीता यादव, डॉ. रेखा रानी, मोनिका यादव, हरभजन सिंह, मुकुट अग्रवाल, खुशबू राव, पूजा सोनी, अंजली वर्मा, प्रवीण कुमारी, प्रीत कुमारी, उर्मिला कुमारी, प्रतिभा राव, ज्योति शर्मा आदि उपस्थित रहे।