{"_id":"6ae0e5d8252758311207f75b","slug":"eligible-women-may-apply-for-state-level-awards-rewari-news-c-198-1-rew1001-247854-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: राज्यस्तरीय पुरस्कारों के लिए पात्र महिलाएं करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: राज्यस्तरीय पुरस्कारों के लिए पात्र महिलाएं करें आवेदन
Tue, 27 Oct 2026 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 27 Oct 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा सरकार की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के लिए वर्ष 2026-2027 के राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 नवंबर है।
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग, हरियाणा द्वारा महिलाओं के लिए राज्य स्तर पर विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
इनमें श्रीमती सुषमा स्वराज पुरस्कार के तहत 5 लाख रुपये, इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के तहत 1.50 लाख रुपये, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार के तहत 1 लाख रुपये, बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार के तहत 1 लाख रुपये तथा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड के तहत 51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त सरकारी कर्मचारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और महिला उद्यमियों को भी निर्धारित श्रेणियों में 21-21 हजार रुपये के पुरस्कार दिए जाएंगे।
डीसी ने बताया कि विभाग द्वारा इन पुरस्कारों के लिए 5 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक पात्र महिलाएं विभागीय पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। डाक, कोरियर या ऑफलाइन माध्यम से प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।