फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Electricity workers went on hunger strike to protest against the revised electricity bill.

Rewari News: संशोधित बिजली बिल के विरोध में बिजलीकर्मियों ने की भूख हड़ताल

Fri, 30 Jan 2026 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 30 Jan 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Electricity workers went on hunger strike to protest against the revised electricity bill.
रेवाड़ी। झज्जर रोड स्थित बिजली निगम कार्यालय में आदर्श तबादला नीति, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के कोर्ट आदेश को लागू कराने और संशोधित बिजली बिल-2025 के विरोध में बिजली निगम कर्मचारियों ने शुक्रवार को सांकेतिक भूख हड़ताल की।
विज्ञापन

ऑल हरियाणा पावर कॉर्पोरेशन वर्कर यूनियन हेड ऑफिस हिसार से संबद्ध एवं सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा सर्कल के आह्वान पर हड़ताल की गई। इसकी अध्यक्षता सर्कल सेक्रेटरी नवीन कुमार यादव ने की। संचालन रामनिवास ने किया।
विज्ञापन

संजय कुमार सैनी, सर्व कर्मचारी संघ जिला प्रधान धनराज, जिला खजांची कृष्ण कुमार गंगाहेड़ी ने कहा कि बिजली विभाग में लागू की गई तबादला नीति पूरी तरह अव्यवहारिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीति के अनुसार कर्मचारियों को 10 से 15 साल तक होम सर्कल में सेवा देने के बाद दूर-दराज़ के सर्कलों में स्थानांतरित कर दिया जाता है। इस उम्र पड़ाव पर कर्मचारियों के लिए परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं। ऐसे में माता-पिता की सेवा, बच्चों की शिक्षा और पारिवारिक देखभाल करना कठिन हो जाता है।

उन्होंने कहा कि तकनीकी कर्मचारियों को दूसरे सर्कल में भेजे जाने पर वहां की बिजली लाइनों और तकनीकी व्यवस्थाओं को समझने में समय लगता है। बिना पूर्ण जानकारी के काम करने से दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed