Hindi News
›
Haryana
›
Rewari News
›
Electricity department officials should solve the problems of consumers: SDM
{"_id":"61d9cb893a07a836fb604027","slug":"electricity-department-officials-should-solve-the-problems-of-consumers-sdm-rewari-news-rtk635180150","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग के अधिकारी उपभोक्ताओं की समस्याओं का करें निस्तारण : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग के अधिकारी उपभोक्ताओं की समस्याओं का करें निस्तारण : एसडीएम
रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
बावल क्षेत्र के विकास कार्यो की समीक्षा बैठक करते हुए एसडीएम बावल संजीव कुमार।
- फोटो : Rewari
Link Copied
रेवाड़ी। एसडीएम बावल संजीव कुमार ने नगरपालिका भवन में बावल क्षेत्र से संबंधित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों से उनके विभाग से संबंधित विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसडीएम संजीव कुमार ने बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों के कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारी को जल्द से जल्द उपभोक्ताओं की बिजली से संबंधित समस्याओं का निस्तारण करने और जनस्वास्थ्य विभाग के उपमंडल अभियंता को सीवर लाइनों को साफ कराने बारे में निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़क) बावल को स्वीकृत सड़कों के कार्य को जल्द से जल्द शुरू करने व तय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। प्रबंधक एचएसआईआईडीसी को उनके कार्य क्षेत्र में खराब स्ट्रीट लाइट को ठीक करने व सड़कों की मरम्मत करने के बारे निर्देश दिए हैं। सामान्य अस्पताल बावल के पास सड़क पर जलभराव की समस्या के निपटान के लिए जनस्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग व सचिव नगरपालिका को मिलकर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि शहर के सफाई कर्मचारियों का हर सप्ताह कोविड टेस्ट करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने सचिव नगरपालिका को शहर में अतिक्रमण व साफ-सफाई के बारे में निर्देश दिए व सभी विभाग के अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित प्रगति रिपोर्ट लिखित रूप में प्रस्तुत करने को कहा। बैठक में रोडवेज महाप्रबंधक रविश हुड्डा, डीएसपी राजेश कुमार, एसएमओ डॉ. इन्द्रजीत, कार्यकारी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग सचिन भाटी, नायब तहसीलदार रवि कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।