फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Electricity corporation sent a bill of Rs 74.50 lakh to the consumer

उपभोक्ता को बिजली निगम ने भेजा 74.50 लाख रुपये का बिल

Sun, 26 Sep 2021 11:20 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Electricity corporation sent a bill of Rs 74.50 lakh to the consumer
बिजली विभाग की ओर से भेज गए बिजली के बिल को दिखाता उपभोक्ता अनिल कुमार। संवाद - फोटो : Rewari
बिजली विभाग की लापरवाही ने एक उपभोक्ता के होश उड़ा दिए हैं। विभाग ने एक उपभोक्ता का एक महीने का बिजली बिल 74 लाख 50 हजार रुपये का भेज दिया है, जबकि वह हर महीने बिल का भुगतान करता है। उपभोक्ता बिल लेकर विद्युत अधिकारियों के चक्कर काट रहा है। वहीं विभाग के अधिकारी अपनी जवाबदेही से भाग रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के सेक्टर एक निवासी अनिल कुमार सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। वह अपने घर का हर महीने बिजली का बिल भरता है। अनिल को सितंबर का बिजली बिल देखने के बाद जोर का झटका लगा। बिजली निगम द्वारा उसे 74 लाख 50 हजार रुपये का बिल भेज दिया गया। बिल लेकर वह ऊर्जा निगम के अधिकारियों के पास पहुंचा तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। अनिल कुमार ने बताया कि उनका घरेलू कनेक्शन है और उन पर कोई बकाया भी नहीं है। इसके बावजूद एक माह का इतना भारी भरकम बिल भेज दिया गया। उल्लेखनीय है कि बिजली विभाग की लापरवाही के चलते इस तरह की परेशानी उपभोक्ताओं को कई बार झेलनी पड़ती है। आए दिन लोग बिजली के बिल की समस्या को लेकर विभाग के चक्कर लगाते हैं। सिटी वन के एसडीओ सतबीर यादव का कहना कि आज रविवार है, इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता हैं। सोमवार को इस बारे में बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed