{"_id":"695d5c4825af3018e300ddd5","slug":"electricity-corporation-sent-a-bill-of-rs-111-crore-to-the-school-rewari-news-c-198-1-rew1001-231624-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बिजली निगम ने स्कूल को भेजा 1.11 करोड़ का बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बिजली निगम ने स्कूल को भेजा 1.11 करोड़ का बिल
Wed, 07 Jan 2026 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 07 Jan 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कोसली। गांव सहादत्तनगर स्थित हाई स्कूल को बिजली निगम ने 1 करोड़ 11 लाख 47 हजार 505 रुपये 57 पैसे का भेजा है। यह बिल देखकर स्कूल के हेड मास्टर अशोक कुमार हतप्रभ हैं।
अशोक कुमार ने बताया कि उन्होंने दिसंबर 2025 में स्कूल का बिजली बिल 50 हजार रुपये भर दिया था लेकिन हाल ही में मिले बिल ने उनके पांव तले से जमीन खिसका दी है। बिजली निगम ने 1 करोड़ 11 लाख 47 हजार 505 रुपये 57 पैसे का बिल भेजा है। वह बिल दुरुस्त कराने के लिए बिजली निगम के कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं।
उन्होंने लिखित आवेदन भी दिया है लेकिन अब तक बिल में कोई सुधार नहीं किया गया है। इस संबंध में जब नाहड़ उपमंडल के विद्युत निगम अधिकारी रोहित कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि स्कूल में लगे मीटर को जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। इसमें बिल में कोई गलती पाई गई तो उसे ठीक किया जाएगा।