{"_id":"60db64018ebc3e0d8e0d3297","slug":"electricity-corporation-s-system-fails-officials-are-waiting-for-rain-rewari-news-rtk6153040102","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी में खपत बढ़ने से बिजली कट बढ़े, अधिकारी लोड कम होने के लिए कर रहे बारिश का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी में खपत बढ़ने से बिजली कट बढ़े, अधिकारी लोड कम होने के लिए कर रहे बारिश का इंतजार
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में जैसे ही तापमान 43.5 डिग्री पर पहुंचा, बिजली निगम का सिस्टम लाचार व फेल नजर आने लगा है। अधिकारी भी बारिश का इंतजार कर रहे हैं, ताकि तापमान में गिरावट हो और खपत भी कम हो सके। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटों से उपभोक्ता परेशान हैं। दिनभर लाइट डिम आने व लोड बढ़ने पर लगाए जा रहे कटों के चलते इन्वर्टर भी जवाब दे गए हैं।
हालात ऐसे हैं कि इर्न्वटर चार्ज ही नहीं हो पा रहे हैं। वहीं निगम की ओर से शिकायत के लिए उपलब्ध कराया गया 1912 टोल फ्री नंबर पर लंबे कॉल वेटिंग के बाद भी कोई जवाब नहीं मिल रहा है। पूरी-पूरी रात उपभोक्ता शिकायत तक दर्ज नहीं करा पा रहे हैं। इस परिस्थिति के लिए जहां निगम के अधिकारी लोड दोगुना तक पहुंचना बता रहे हैं। वहीं सवाल है कि क्या गर्मी के दौरान बढ़े लोड का आकलन करने में असफल रहे हैं। बताया जा रहा है कि उपभोक्ताओं ने एक-एक घर में चार-चार एसी लगा दिए हैं, इससे खपत बहुत ज्यादा बढ़ गई है। कारण कुछ भी हो, लेकिन इस बार गर्मी में उपभोक्ता बेहाल हैं। सोमवार की रात कई क्षेत्रों में बिजली गुल रही है। वहीं मंगलवार को सेक्टर-1, कुतुबपुर व सर्कुलर रोड पर बावल चौक से लेकर हनुमान मंदिर तक बिजली डिम रहने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बावल क्षेत्र के कई गांवों में भी बिजली गुल रही।
रामपुरा पावर हाउस की सप्लाई 6 घंटे रही बंद
शहर के रामपुरा पावर हाउस का तार टूटने के चलते सोमवार की रात करीब पौने दो सेे कर सुबह आठ बजे तक बिजली सप्लाई ठप रही। इसके चलते 10 हजार से अधिक लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। रामपुरा पावर हाउस से जुड़े शहर के नाई वाली, रामपुरा, गुलाबी बाग व कुतुबपुर फीडर की सप्लाई पूरी तरह से बंद रही। रातभर निगम कर्मी इसको दुरुस्त करने में लगे रहे। सुबह आठ बजे जाकर बिजली सप्लाई सुचारु हो सकी। इस दौरान 10 से अधिक कॉलोनियों में बिजली सप्लाई नहीं होने से लोगों को रातभर जागना पड़ा।
विज्ञापन
बिजली खपत बढ़कर 60 लाख यूनिट हुई
आमतौर पर जिले में निगम की ओर से औसतन 45 लाख यूनिट बिजली की सप्लाई की जाती है। लेकिन जैसे ही पारे में बढ़ोतरी होती है तो खपत भी बढ़ती जाती है। इसी का परिणाम है कि सोमवार को खपत बढ़कर 60 लाख यूनिट पर पहुंच गई। बढ़ते तापमान के बीच निगम कर्मियों को भी दिन-रात पसीना बहाना पड़ रहा है। वहीं अधिकारी भी व्यवस्था को दुरुस्त कराने में लगे हुए हैं।
अमर उजाला अपील...लोड बढ़ाने से पहले दें सूचना
निगम अधिकारियों के अनुसार उपभोक्ताओं की ओर से लिए गए लोड के अनुसार बिजली सप्लाई सिस्टम तैयार किया जाता है। लेकिन उपभोक्ताओं की ओर से लगातार लोड बढ़ाया जाता रहता है और इसकी सूचना निगम को नहीं दी जाती है। इसके चलते आधारभूत ढांचा जरूरत के हिसाब से कमजोर पड़ जाता है। इससे निगम को भी नुकसान का सामना करना पड़ता है और उपभोक्ताओं को भी कटों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में जिले के सभी उपभोक्ताओं से अमर उजाला की अपील है कि घरों में बिजली उपकरण बढ़ाने के साथ ही निगम कार्यालय जाकर लोड भी बढ़वाएं, ताकि अघोषित कटों से बचा जा सके।
बिजली निगम, रेवाड़ी सर्कल के एसई एमएम रोहिल्ला ने बताया कि तापमान बढ़ने से लोड डेढ़ गुना तक बढ़ गया है। एक घर में चार-चार एसी चल रहे हैं। लोगों से अपील है कि बढ़े हुए लोड की जानकारी जरूर दें, ताकि ढांचे को मजबूत किया जा सके। निगम कर्मी लगातार दिन-रात काम कर रहे हैं। उम्मीद है अगले दो दिनों में व्यवस्था पूरी तरह से दुरुस्त हो जाएगी। जैसे ही बारिश होगी, लोड की खपत भी कम होगी।