{"_id":"61759d10e762022ae0155ab2","slug":"electricity-bills-for-two-months-sent-with-arrears-consumers-wandering-to-get-rectification-done-rewari-news-rtk6279931106","type":"story","status":"publish","title_hn":"एरियर के साथ भेजे दो महीने के बिजली के बिल, सुधार करवाने के लिए भटक रहे उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एरियर के साथ भेजे दो महीने के बिजली के बिल, सुधार करवाने के लिए भटक रहे उपभोक्ता
विज्ञापन
झज्जर रोड स्थित पावर हाउस। संवाद
- फोटो : Rewari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली निगम की तरफ से ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को दो माह के एरियर के साथ बिजली के बिल भेज दिए गए हैं। ऐसे में नियमित रूप से बिल भरने वाले उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जहां उपभोक्ता बिलों को ठीक कराने के लिए दिनभर निगम कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं, वहीं निगम के अधिकारी उपभोक्ताओं को सोमवार तक बिल ठीक होने की बात कहकर टरका रहे हैं।
चार माह बाद भेजे गए हैं बिल :
बिजली निगम की तरफ से ग्रामीण क्षेत्र में आन दी स्पाट बिलिंग शुरू करने के लिए कार्य किया जा रहा था, जिसके चलते निगम की तरफ से अगस्त और अक्तूबर में आने वाले चार महीने के बिल अब भेजे गए हैं। बिजली निगम की तरफ से ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं के बिल दो माह में दिए जाते हैं। निगम की तरफ से हाल ही में भेजे गए चार माह के बिल में मई-जून का बिल भी जोड़कर भेज दिया गया है। ऐसे में जो उपभोक्ता नियमित रूप से बिल जमा करते हैं, उनके लिए बेवजह परेशानी खड़ी हो गई है। दिनभर लोग बिलों को ठीक कराने के लिए निगम कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं। उपभोक्ताओं ने निगम के अधिकारियों से इस समस्या का समाधान कराने की मांग की है। निगम की ओर से आन दी स्पाट बिलिंग शुरू की गई है। नया सिस्टम शुरू होने से कुछ उपभोक्ताओं के बिलों में दिक्कत है सभी में नहीं है।
हमने हिसार कार्यालय में बिलों को ठीक करने के लिए लिखा हुआ है। सोमवार तक बिल ठीक हो जाएंगे। हमारे कार्यालय में भी बिल ठीक किए जा रहे हैं। -विजयपाल, एसडीओ सब अर्बन