{"_id":"6589c4679731b237a0004e23","slug":"electric-wires-are-reaching-homes-through-bamboo-poles-and-not-poles-rewari-news-c-198-1-rew1001-7911-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: खंभे नहीं बांस के डंडे से घरों तक पहुंच रहीं बिजली की तारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: खंभे नहीं बांस के डंडे से घरों तक पहुंच रहीं बिजली की तारें
Mon, 25 Dec 2023 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 25 Dec 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शास्त्री नगर में बिजली के लिए खंभों की भी व्यवस्था नहीं है। लोगों ने अपने-अपने घरों में बिजली का कनेक्शन लाने के लिए बांस के डंडों का इस्तेमाल कर रखा है। ऐसे में करंट का डर बना रहता है, लेकिन फिर भी मजबूरी यह सब कराती है। लोगों के घरों के आगे रास्ते ऊबड़-खाबड़ हैं, जहां वाहन चलाना मुश्किल है। हालांकि, कुछ घरों के आगे स्थानीय लोगों ने अपने पैसे से मिट्टी डलवाकर सड़क को लेवल कराया हुआ है।
राजेश, कमल बिमला ने बताया कि शास्त्री नगर में सफाई कर्मचारी महीने में एक या दो दिन आते हैं, जो इधर-उधर टहलकर चले जाते हैं। कूड़ा वाली गाड़ी कभी-कभी आती है, जिसके कारण लोग इर्द-गिर्द खाली प्लॉटों में डाल देते हैं, इससे स्थानीय लोगों को बदबू आती है। यहां सरकार की ओर से न सीवर लाइन बनाई गई है और न ही वाटर सप्लाई लाइन बिछाई गई है। पानी लेने के लिए मोहल्लावासियों को दूर जाना पड़ता है, जिसके कारण परेशानी होती है। उनका कहना है कि सरकार ने यहां बूस्टिंग स्टेशन तो बना दिया, लेकिन लोगों को अभी पानी सप्लाई नहीं दी। लोगों ने जल्द से जल्द व्यवस्था दूरुस्त करने की मांग की है।