फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   electric cut in night, peoples disturb

एक हजार घरों में रात भर अंधेरा, जवाब मिला : एसई या एक्सईएन को शिकायत करो सुबह होगी ठीक

Thu, 27 May 2021 11:07 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
electric cut in night, peoples disturb
रेवाड़ी। शहर के सेक्टर-10 पावर हाउस से जुड़े उत्तम नगर व विजय नगर में बुधवार रात को करीब एक हजार घरों में बिजली गुल रहने से रात भर लोगों को भीषण गर्मी के बीच पसीना बहाना पड़ा। रात साढ़े 10 बजे बिजली सप्लाई कट होने के बाद सुबह साढ़े सात बजे सुचारू हो सकी। रात को शिकायत की गई तो जवाब मिला कि अब एसई को शिकायत करो या एक्सईएन को लाइन सुबह ठीक होगी। हुआ भी ऐसा ही कर्मचारियों ने सुबह के समय बिजली ठीक की, इसके चलते लोगों को सुबह पेयजल की किल्लत का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जिले में 24 से लेकर 27 मई के बीच पारा 5.4 बढ़ने के साथ बिजली की खपत में भी 14.35 लाख यूनिट की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। करीब 30 प्रतिशत खपत ज्यादा बढ़ने के लिए सिस्टम भी ओवरलोड हो गया है, वहीं कर्मचारियों के अटपटे जवाब लोगों की परेशानी बढ़ाने वाले हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब भी शहर में सिस्टम ओवरलोड होता है तो समाधान की बजाय निगम कर्मचारियों के इस तरह के जवाब सुनने को मिलते हैं, लेकिन जिस तरह से रेवाड़ी एइर्स व एक्सईएन की ओर से दावे किए जा रहे थे, उन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

तापमान व बिजली खपत
दिनांक बिजली खपत सप्लाई तापमान
27 मई --- -- ------- 42.0
26 मई 49.39 लाख यूनिट 23.40 घंटे (घरेलू) 40.6
25 मई 38.94 लाख यूनिट 23.40 घंटे 39.5
24 मई 39.94 लाख यूनिट 23.10 घंटे 36.6
23 मई 35.00 लाख यूनिट 23.30 घंटे ----
-----------------
लोगों की परेशानी, उन्हीं की जुबानी
बुधवार की रात सबसे ज्यादा गर्मी थी, रात साढ़े 10 बजे बिजली चली गई थी। इसके बाद लाइनमैन को फोन करते रहे लेकिन कोई जवाब नहीं दिया गया। सुबह साढ़े 7 बजे बिजली सप्लाई शुरू हो सकी। इसके चलते पेयजल किल्लत का भी सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शुभम शर्मा, उत्तम नगर
----
रात को साढ़े 10 बजे बिजली जाने के चलते पूरी रात गर्मी में नींद नहीं आ सकी। लाइनमैन को फोन किया तो जवाब मिला कि एसई को फोन करो या एक्सईएन को बिजली सुबह को ही ठीक होगी। रात भर बच्चों को भी परेशानी झेलनी पड़ी।
- पवन, उत्तम नगर
------
विजय नगर में भी रात को कई बार बिजली कटती रही। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, गर्मी बढ़ते ही प्रत्येक दिन लोगों को इस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है। फोन करने पर कई बार कर्मचारी फोन तक नहीं उठाते हैं, लोगों को परेशानी से बचाने के लिए ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
- गुरदयाल नंबरदार, पूर्व पार्षद
-----
लोगों ने रात भर बिजली गुल रहने की शिकायत की है, इसको लेकर एक्सईएन व एसई से बात की जाएगी, यदि लापरवाही पाई गई तो उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए भी कहा जाएगा। यदि समाधान नहीं हुआ तो निगम के अधिकारी व बिजली मंत्री व सीएम के पास शिकायत भेजी जाएगी। लोगों को परेशान होने नहीं दिया जाएगा।

- रेखा यादव, पार्षद, वार्ड-12
वर्जन
एबी केबल में फाल्ट के चलते ब्रेक डाउन हो गया था, लाइन रात पौने दो बजे शुरू की गई थी। इसके चलते कुछ परेशानी थी, उपभोक्ताओं को इस तरह का जवाब देने वाले कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आगे से इस तरह की परेशानी न हो एसडीओ को केबल बदलने के निर्देश भी दे दिए गए हैं। बिजली सप्लाई सुचारू रखने के लिए लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पीके चौहान, एसई, बिजली निगम रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed