फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Elections for four educational institutions under PEB on 6th October

Rewari News: पीईबी के अधीन चार शिक्षण संस्थाओं के चुनाव 6 अक्तूबर को

Mon, 08 Jul 2024 01:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 08 Jul 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Elections for four educational institutions under PEB on 6th October
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। पब्लिक एजुकेशन बोर्ड (पीईबी) के अधीन शहर की चार शिक्षण संस्थानों के चुनाव 6 अक्तूबर को कराए जाएंगे। यह घोषणा रविवार को बोर्ड की बैठक में की गई। इसकी अध्यक्षता बोर्ड के प्रधान अशोक सोमाणी ने की।


बोर्ड के महासचिव कपिल गोयल ने बताया कि बोर्ड के अधीन किशन लाल पब्लिक कॉलेज, सतीश पब्लिक कॉलेज ऑफ एजुकेशन, आरडीएस पब्लिक गर्ल्स कॉलेज व सतीश पब्लिक स्कूल आते हैं। इन संस्थानों की कार्यकारिणी के चुनाव हर तीन साल बाद कराए जाते हैं। केएलपी कॉलेज, सतीश कॉलेज ऑफ एजुकेशन, आरडीएस पब्लिक गर्ल्स कॉलेज की कार्यकारिणी के लिए प्रधान, उपप्रधान, महासचिव व कोषाध्यक्ष के साथ साथ कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव कराए जाएंगे। सतीश पब्लिक स्कूल की कार्यकारिणी के लिए चेयरमैन व प्रबंधक और कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि चुनाव केएलपी कॉलेज में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक कराए जाएंगे तथा चुनाव के बाद उसी दिन ही मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए जायेंगे। उन्होंने बताया कि चारों शिक्षण संस्थानों के चुनाव में बोर्ड के 70 कॉलेजियम के सदस्य ही मतदान करेंगे। बैठक में चारों शिक्षण संस्थानों से संबंधित कई अन्य निर्णय भी लिए गये। बैठक के अंत में बोर्ड कर प्रधान अशोक सोमाणी ने सभी का आभार जताया। इस बैठक में बोर्ड के कोषाध्यक्ष अजय गोटेवाले, आनंद स्वरूप डाटा, बृजलाल गोयल, एन के गुप्ता, रजनीकांत सैनी, अनिल रस्तोगी, रिपुदमन गुप्ता, दिनेश गोयल, संदीप खण्डेलवाल, पीडी अग्रवाल, राजेन्द्र सिंघल व विनोद शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed