{"_id":"6b02eb319a667de392975b5058e90ee6","slug":"election-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज चुने जाएंगे 101 गांवों के मुखिया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज चुने जाएंगे 101 गांवों के मुखिया
रेवाड़ी
Updated Sun, 17 Jan 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायती राज के दूसरे चरण के चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों ने आखिरी दिन घर-घर जाकर वोट के लिए संपर्क किया। रविवार को नाहड़ और खोल ब्लॉक के पंच, सरपंच और ब्लॉक समिति सदस्यों के साथ इन इलाकों में आने वाले जिला परिषद वार्ड के लिए चुनाव होने हैं। दोनों ब्लॉकों में पंच, सरपंच और ब्लॉक समिति सदस्यों के कुल 563 पदों के लिए 1581 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
इन पर हैं सभी की नजर
1. ग्राम पंचायत सहादतनगर। यहां सहकारिता राज्य मंत्री बिक्रम सिंह यादव और पूर्व मंत्री रामसिंह का गांव है। यह भी जान लें कि पिछले दो चरणों में ब्लॉक समिति नाहड़ के अध्यक्ष भी इसी गांव से हैं।
विज्ञापन
2. ग्राम पंचायत झाड़ोदा में एक ही परिवार के लोग आमने-सामने हैं। यहां चाची सास पूनम दायमा और उनके भतीजे की पत्नी सुमन चुनाव मैदान में है। दोनों ही बीए पास हैं। दोनों ने जीत के लिए पूरा जोर लगाया हुआ है।
विज्ञापन
3. गांव झाड़ोदा में सरपंची घर में रखने के लिए महिला सीट आने पर पूर्व सरपंच होशियार सिंह ने अपनी पुत्रवधु सुशील को चुनाव मैदान में उतारा हुआ है। होशियार सिंह 2000 और 2010 में सरपंच बने थे। सरपंची घर में रखने को जोर-शोर से चुनाव प्रचार किया।
4. जिला परिषद का वार्ड नंबर-3। यहां से सहकारिता राज्य मंत्री बिक्रम सिंह यादव की सालेहली और उनकी पत्नी पूर्व जिला प्रमुख सुरेश देवी की भाभी चुनाव मैदान में है तो उनके सामने पूर्व उप जिला प्रमुख कैलाश बाई ने ताल ठोकी हुई है।