Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Election results can be seen on the helpline app.

Rewari News: हेल्पलाइन एप पर देख सकते हैं चुनाव परिणाम

Sun, 02 Jun 2024 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 02 Jun 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Election results can be seen on the helpline app.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। लोकसभा चुनाव के परिणाम अब घर बैठे आसानी से देखे जा सकते हैं। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट या वोटर हेल्पलाइन एप का इस्तेमाल किया जा सकता है। गर्मी में मतगणना केंद्रों पर आने की अपेक्षा लोग घर पर ही रहकर लोकसभा चुनाव परिणाम की अपडेट रिपोर्ट सुगमता से ले सकते हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी व डीसी राहुल हुड्डा ने बताया कि मंगलवार चार जून को लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना होगी। ऐसे में चुनाव का रिजल्ट जानने के लिए लोगों को निर्धारित दूरी के तहत काफी दूर धूप में खड़ा रहना पड़ सकता है।
विज्ञापन

आमजन व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं को मतगणना क्षेत्र के आस-पास भीड़ करने की जरूरत नहीं है बल्कि घर बैठे ही परिणाम जान सकते हैं। इसके लिए उनको भारत निर्वाचन चुनाव आयोग की वेबसाइट रिजल्ट डॉट ईसीआई डॉट इन पर जाना होगा। इसके अतिरिक्त वोटर हेल्पलाइन एप पर भी यह सुविधा उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतगणना केंद्रों पर मीडिया सेंटर स्थापित : डीसी राहुल हुड्डा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुरूप मतगणना जिला मुख्यालय पर बनाए गए राजकीय कन्या महाविद्यालय सेक्टर-18 व जैन पब्लिक स्कूल परिसर में होगी। उक्त दोनों भवनों में बने मतगणना केंद्रों पर मीडिया के सहयोग के लिए दोनों भवनों में मीडिया सेंटर बनाए गए हैं, ताकि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से प्रदत्त गणना केंद्र के लिए अधिकृत पत्र के साथ संबंधित मीडियाकर्मी वहां से परिणाम की नवीनतम जानकारी हासिल कर सकें। उन्होंने कहा कि किसी भी रूप से मतगणना केंद्रों तक इलेक्ट्रॉनिक गजट ले जाने की स्वीकृति नहीं है। केवल मीडिया कर्मी अपने मोबाइल, कैमरे, वीडियो कैमरे परिसर के साथ बनाए गए मीडिया सेंटर तक ही ले जा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि मतगणना केंद्रों में केवल अधिकृत व्यक्ति ही प्रवेश करेगा। मतगणना केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू की जा चुकी है। कड़ी सुरक्षा के बीच मतों की गणना का कार्य किया जाएगा। इस बारे में सभी संबंधित एआरओ को जरूरी निर्देश दिए जा चुके हैं।ल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed