{"_id":"6770481b52fa0690720e36f4","slug":"election-for-the-post-of-head-of-haryana-school-lecturer-association-today-rewari-news-c-198-1-rew1001-213340-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन के प्रधान पद के लिए चुनाव आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन के प्रधान पद के लिए चुनाव आज
Sun, 29 Dec 2024 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 29 Dec 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिला रेवाड़ी में होने वाले हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन (हसला) के प्रधान पद के लिए चुनाव रविवार को होंगे।इस चुनाव में जिले के करीब 1200 नियमित प्रवक्ता (लेक्चरर) मतदान करेंगे। मतदान सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक होगा।
चुनाव कराने के लिए हसला राज्य प्रधान की ओर से टीम नियुक्त की जाएगी। रविंद्र भाकली ने बताया कि 28 दिसंबर को चुनाव की तैयारी करके 29 दिसंबर को चुनाव आयोजित कराया जाएगा। चुनाव का स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बाल) रेवाड़ी रहेगा। साथ ही सुबह 9 बजे से शाम को 3 बजे तक मतदान करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मतदान के लिए एक पहचान पत्र होना जरूरी है। चाहे वोटर आईडी, आधार कार्ड या फिर शिक्षक के पहचान पत्र में से कोई भी एक दस्तावेज होना चाहिए, तभी वोट डाल सकेंगे। चुनाव में हरियाणा विद्यालय शिक्षा विभाग के नियमित प्रवक्ता ही मतदान कर सकते हैं। सभी मतदाता को मतदान के दौरान पहचान पत्र लाना अनिवार्य है। मतदान के लिए मतदाता के पास 2021-22, 2022-23, 2023-24 में से किसी भी एक वर्ष की सदस्यता होनी चाहिए।