फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Elderly woman who came to vote shown dead in voter list

Rewari News: वोट डालने पहुंची बुजुर्ग महिला को मतदाता सूची में मृत दर्शाया

Sun, 06 Oct 2024 05:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 06 Oct 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
Elderly woman who came to vote shown dead in voter list
फोटो : 64रेवाड़ी। बुजुर्ग मिश्री देवी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बावल। बावल के बूथ नंबर 178 पर मतदान करने गई महिला तब हैरान रह गई जब कर्मचारियों ने बताया कि मतदाता सूची में उन्हें मृत घोषित किया गया है।
बावल के वार्ड नंबर चार की निवासी बुजुर्ग मिश्री देवी ने बताया कि वह मतदान करने के लिए बूथ पर पहुंची थीं। बूथ पर जब कर्मचारियों ने बताया कि मतदाता सूची में उन्हें मृत घोषित किया गया है तो उन्होंने बताया कि वह जीवित हैं और आपके सामने ही खड़ी हूं। उसके बाद भी कर्मचारियों ने विश्वास नहीं किया। कर्मचारियों ने कहा कि सूची में उनके नाम के नीचे लाल रेखा खींची हुई है। इसका मतलब मृत होता है। वोट डालने के लिए कई बार आग्रह किया लेकिन कर्मचारियों ने एक नहीं सुनी। बाद में जब बुजुर्ग महिला के परिजन भी वहां पर पहुंचे, तब जाकर बुजुर्ग को वोट डालने दिया गया। मिश्री देवी ने बताया कि यह बिल्कुल भी उचित नहीं था। जो भी हुआ उन्हें काफी बुरा लगा। यह गलती कैसे हुई और किस तरह हुई है इस पर प्रशासन को जरूर कुछ करना चाहिए। उन्होंने बताया कि वह लंबे समय से वोट देती आ रही हैं। इस बार जिस तरह से हुआ, यह काफी आश्चर्यजनक वाली बात थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed