फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Elderly people showed enthusiasm to use their franchise

Rewari News: बुजुर्गों में दिखा मताधिकार का इस्तेमाल करने का जज्बा

Sun, 06 Oct 2024 05:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 06 Oct 2024 05:17 AM IST
विज्ञापन
Elderly people showed enthusiasm to use their franchise
रेवाड़ी। रेवाड़ी में राजकीय कन्या स्कूल में 92 वर्षीय शांति देवी को व्हील चेयर पर बैठाकर मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले के रेवाड़ी, कोसली और बावल विधानसभा क्षेत्रों में शनिवार को बूथों पर बुजुर्गों में भी मतदान करने को लेकर गजब का उत्साह नजर आया। कोई परिजनों के साथ सहारा लेकर पहुंचा तो कोई व्हीलचेयर पर बैठकर मतदान करने पहुंचा। मतदान के बाद बुजुर्गों ने प्रसन्नता जताई।

कालड़ावास निवासी रामकोर (75) ने बताया कि पैर से चलने में काफी परेशानी होती है। उसके बाद भी वह मतदान करने आई हैं। वोट करना हमारा अधिकार है। जब भी चुनाव होता है, वह मतदान जरूर करती हैं।
विज्ञापन


गांव भड़ंगी निवासी भतेरी देवी (90) ने बताया कि हर चुनाव में लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेकर काफी खुशी होती है। इस बार भी वोट किया है। वोट उसी को दिया है जिसने जनता के हित की बात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेवाड़ी शहर के निवासी डीके जैन (83) ने बताया कि वोट डालने के लिए हमेशा उत्साहित रहता हूं। वोटिंग के बाद काफी खुशी हुई। जब भी चुनाव आता है तो वह मतदान जरूर करते हैं। कहा कि लोकतंत्र में दिया गया, एक-एक वोट हमारा कीमती होता है।


इसी प्रकार गांव सीहा निवासी बुजुर्ग सुंदर राम (81) ने बताया कि वोट देने के बाद काफी खुशी होती है। लोकतंत्र के पर्व का हिस्सा बनता हूं। वोट उस प्रत्याशी को दिया है जिसने जनता के हितों की बात की है। जनता का हित सर्वोपरि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed