फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Ekta Express will run between Bhiwani to Kalka

रेल यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, भिवानी से कालका के बीच चलेगी एकता एक्सप्रेस

Fri, 02 Sep 2022 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Ekta Express will run between Bhiwani to Kalka
रेवाड़ी। रोहतक लोकसभा से सांसद डॉ. अरविंद शर्मा के प्रयास से रेल यात्रियों को सौगात मिली है। हरियाणा की जीवन रेखा समझी जाने वाली देश की राजधानी दिल्ली से हिसार इंटरसिटी और हरियाणा एक्सप्रेस (सिरसा से तिलक ब्रिज) से जोड़ने के एक साल बाद हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ से जोड़ने का तोहफा मिला है।
विज्ञापन

एक्सप्रेस चलाने को लेकर रेलवे मंत्रालय ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। बुधवार को ट्रेन चलेगी। गाड़ी संख्या 14795/96 एकता एक्सप्रेस जो भिवानी से कालका तक वाया - कलानौर, रोहतक, पानीपत, करनाल, कुरूक्षेत्र, अंबाला और चंडीगढ होते हुए जाती थी। ये एक मात्र ऐसी ट्रेन थी जिससे हरियाणा के हजारों लोग अपने प्रशासनिक कार्यों की वजह से सुबह चंडीगढ़ जा कर शाम को लौटते थे, जोकि मात्र 6 डिब्बों की थी। इसका पहले संचालन पानीपत में हिमालयन क्वीन के साथ जुड़ कर होता था। जिसे कोरोना काल के दौरान बंद किया गया था। परंतु कोरोना महामारी का दबाव कम होने के बाद भी रेलवे ने इसे बंद करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

इस समस्या के समाधान के लिए दैनिक यात्री संघ और प्रभावित लोगों ने अपने सांसद से समस्या का समाधान करने का आग्रह किया और सांसद अरविंद शर्मा से इसे वापिस भिवानी से कालका के बीच स्वतंत्र रूप में चलवाने की मांग की थी। रेलवे अधिकारियों से बार बार मुलाकात की और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से इसे चलाने की मांग की। जिसे रेल मंत्री ने स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा कि अब इसमें डिब्बों की संख्या 6 से बढ़ कर 11 हो जाएगी। सांसद सात सितंबर सुबह 5:30 बजे हरी झंडी दिखा कर प्रधानमंत्री के स्लोगन सबका साथ सबका विकास के साथ 14795/96एकता एक्सप्रेस को रवाना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
कोसली और झज्जर क्षेत्र के लोगों की समस्या का होगा समाधान
सांसद अरविंद शर्मा ने बताया कि झाड़ली (झज्जर) और कोसली की जनता की ये बड़ी मांग थी कि एकता एक्सप्रेस को रेवाड़ी से संचालन किया जाए। ताकि यहां के लोग भी अपने प्रशासनिक कार्यों के लिए चंडीगढ़ आ जा सकें। इसके लिए हमने काफी प्रयास किए हैं और रेलवे अधिकारियों से मुलाकात भी की है परंतु तकनीकि करणों से ऐसा संभव नही हो सका। परंतु हमने इस समस्या का समाधान खाटूधाम एक्सप्रेस के रूप में निकाल लिया है। जिसका फायदा सिर्फ रोहतक लोकसभा को ही नही बल्कि पूरे दक्षिण हरियाणा को मिलेगा। ये नई रेल सेवा चरखी दादरी, झाड़ली (झज्जर), कोसली, रेवाड़ी, अटेली और नारनौल के लोगों को चंडीगढ़ आने-जाने के लिए दोनों दिशाओं में एकता एक्सप्रेस से जोड़ने का कार्य करेगी साथ ही खाटूश्यामजी जाने के लिए भी भक्तों के लिए अत्यंत लाभकारी ट्रेन साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed