फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Eight months later, the family got a daughter, spills tears

आठ महीने बाद परिवार को मिली बेटी, छलके आंसू

Wed, 04 Nov 2020 12:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
Eight months later, the family got a daughter, spills tears
फरवरी में राजकीय रेलवे पुलिस को रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर 15 वर्षीय एक बच्ची इधर-उधर घूमती हुई मिली थी। जीआरपी के जवानों ने बच्ची से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह मध्यप्रदेश की रहने वाली है। जीआरपी ने बच्ची मिलने के बाद जानकारी बाल कल्याण समिति को दी। समिति की चेयरपर्सन कुसुम शर्मा व अन्य सदस्यों ने बच्ची से प्यार से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसका अपने भाई-बहन से झगड़ा हो गया था। झगड़ा होने के बाद वह ट्रेन में बैठकर रेवाड़ी पहुंच गई। बच्ची अपने परिवार से मिलने के लिए रोने लगी। समिति ने बच्ची को धारूहेड़ा स्थित आशा किरण आश्रम में ठहराया। बच्ची से धीरे-धीरे टीम उसके परिवार के बारे में जानकारी जुटाती रही। टीकमगढ़ पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई। टीकमगढ़ पुलिस की मदद से बच्ची के परिवार का पता लगाया गया। आखिरकार समिति के सदस्यों को कामयाबी मिली और बच्ची के माता-पिता से संपर्क हो पाया। बच्ची के माता-पिता सोमवार को रेवाड़ी पहुंचे तो समिति सदस्यों ने पूछताछ करने के बाद बच्ची को उनके हवाले कर दिया। बच्ची को भी समझाया गया कि आगे से वह घर छोड़कर न आए।
विज्ञापन

बाल कल्याण समिति की चेयरपर्सन कुसुम शर्मा ने कहा कि बच्ची जैसे ही हमारे पास आई तो हमने उससे प्यार से सारी बातचीत की। लगातार बातचीत का परिणाम यह रहा कि उससे परिवार के बारे में काफी हद तक जानकारी मिल गई। मध्यप्रदेश पुलिस की मदद से उसके परिवार तक पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed