फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   education,competation,school,science,math

विज्ञान और गणित प्रदर्शनी में दिखाई प्रतिभा

Thu, 12 Jan 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Thu, 12 Jan 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
गांव सीहा स्थित रावमा विद्यालय परिसर में बुधवार को खंड स्तरीय जवाहरलाल नेहरू विज्ञान एवं गणित विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें खंड के लगभग 20 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। जिला विज्ञान विशेषज्ञ चंद्रप्रकाश के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने छह विषयों पर अपने मॉडल प्रस्तुत किए तथा पत्र वाचन में खाद्य संसाधन पर भी विद्यार्थियों द्वारा अपने विचार रखे गए।
विज्ञापन


कार्यक्रम में पत्रवाचन में जहां रावमा विद्यालय कुंड के छात्र नीतेश ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अन्य विषयों में रावमा विद्यालय पीथड़ावास ने प्रथम, विवेकानंद पब्लिक स्कूल कुंड ने द्वितीय तथा बसंत पब्लिक स्कूल ढाणी भालखी व बुड़ौली स्कूल ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के अंत में गांव के सरपंच राजेन्द्र सिंह ने सभी विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजनों से विद्यार्थियों में छुपी हुई प्रतिभा को निखारने के अवसर मिलते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड खोल शिक्षा अधिकारी सुरजभान यादव ने की। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में अल्पना व संजय यादव शामिल रहे। स्कूल प्राचार्य नरेंद्र यादव ने आए हुए सभी अतिथियों का अभिनंदन किया। इस मौके पर मौलिक मुख्याध्यापक सतीश कुमार, भौतिकी प्रवक्ता रामसिंह, सतीश कुमार, देशराज, मिथिलेश, पुजा, हरपाल सिंह, रामनिवास, पीटीआई राजेश कुमार, बलराज व धर्मपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed