फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Dushyant Chautala toured villages in the Bawal area and held discussions with party workers over tea.

Rewari News: दुष्यंत चौटाला ने बावल क्षेत्र के गांवों का किया दौरा, कार्यकर्ताओं से चाय पर की चर्चा

Fri, 14 Aug 2026 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 14 Aug 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Dushyant Chautala toured villages in the Bawal area and held discussions with party workers over tea.
दुष्यंत चौटाला का स्वागत करते लोग। संवाद
बावल। जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बावल कस्बे के आसपास के करीब आधा दर्जन गांवों का दौरा कर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर चर्चा की और क्षेत्र की राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों की जानकारी लेते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

दुष्यंत चौटाला ने अपने दौरे की शुरुआत पहले गांव से की, जहां उन्होंने शकुंतला और उनके पति गोकल सिंह चौहान की प्रतिमा का अनावरण किया। प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व उपमुख्यमंत्री ने बुजुर्गों के सम्मान और उनकी सेवा को भारतीय समाज की महत्वपूर्ण परंपरा बताते हुए कहा कि माता-पिता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग परिवार और समाज की धरोहर होते हैं तथा उनकी सेवा और सम्मान करना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज हम जो कुछ भी हैं, उसमें हमारे बुजुर्गों का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने अपने अनुभव, संस्कार और मेहनत से आने वाली पीढ़ियों को आगे बढ़ाने का रास्ता दिखाया है। इसलिए समाज में बुजुर्गों के प्रति सम्मान की भावना बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने युवाओं से भी आह्वान किया कि वे अपने माता-पिता और बुजुर्गों का सम्मान करें तथा उनके अनुभवों से सीख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दुष्यंत चौटाला ने बावल क्षेत्र के हरचंदपुर, साबन, प्राणपुर, सुठानी सहित करीब आधा दर्जन गांवों का दौरा किया। विभिन्न गांवों में उन्होंने कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों के साथ बैठकर चाय पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से स्थानीय स्तर पर पार्टी की गतिविधियों, संगठन की स्थिति और लोगों से जुड़े मुद्दों के बारे में फीडबैक लिया।
कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान दुष्यंत चौटाला ने कहा कि संगठन किसी भी राजनीतिक दल की सबसे बड़ी ताकत होता है। कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करें तथा उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुनें।

पार्टी की नीतियों और विचारधारा की जानकारी दें: दुष्यंत चौटाला
दुष्यंत चौटाला ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए सभी मिलकर काम करें। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही संगठन को मजबूती मिलती है। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए लोगों के बीच रहकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा की जानकारी देनी चाहिए। दुष्यंत चौटाला ने कार्यकर्ताओं से औपचारिक बैठक के बजाय सहज माहौल में बातचीत करते हुए स्थानीय स्तर की जानकारी ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आपसी संपर्क और संवाद को लगातार बनाए रखना चाहिए। इससे संगठन के साथ-साथ आम लोगों से भी जुड़ाव मजबूत होता है।


कार्यकर्ताओं ने संगठन से संबंधित विषयों पर भी चर्चा की:
दुष्यंत चौटाला के गांवों के दौरे के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन से संबंधित विषयों पर भी चर्चा की। दौरे में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही। इस अवसर पर राजू चौधरी, सत्येंद्र झाबुआ, उपेंद्र सिंह महलावत, जगदीश पुरनपुरा, राजवीर तिहाड़ा, झम्मन लाल, भरत सिंह नंबरदार, रणजीत सिंह, रणधीर सिंह बलवास, महेंद्र स्वामी सहित अनेक कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed