{"_id":"5ec02e618ebc3e907c6857b2","slug":"during-the-inspection-godawns-are-found-with-less-stock-and-the-reports-are-send-to-the-head-officw-panchkula-rewari-news-rtk555282684","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच के दौरान गोदामों में कम मिला स्टॉक, ठेकेदारों में हड़कंप, हैड ऑफिस पहुंची रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच के दौरान गोदामों में कम मिला स्टॉक, ठेकेदारों में हड़कंप, हैड ऑफिस पहुंची रिपोर्ट
विज्ञापन
रेवाड़ी। लॉकडाउन के दौरान शराबबंदी के बावजूद जिला के लोगों को आसानी से शराब मिलने की शिकायतों के बाद प्रशासन द्वारा कमेटियां गठित कर न केवल शराब के ठेकों में रखे स्टॉक की जांच की गई बल्कि शराब के गोदामों के स्टॉक की जांच की गई, जिसमें रिकॉर्ड के मुताबिक शराब कम मिली है। विभाग की ओर से आगे की कार्रवाई के लिए हैड ऑफिस को रिपोर्ट भेज दी गई है। इस कार्रवाई से शराब ठेकेदारों में हड़कंप मच गया है। हालांकि अधिकारी इसे मामूली बता रहे हैं, लेकिन कम हुआ स्टॉक कहां गया, यह भी जांच का विषय है।
बता दें कि लॉकडाउन के दौरान प्रदेशभर के सभी शराब के ठेकों को बंद कर दिया गया था, लेकिन जिला में इसके बाद भी दोगुने दाम में बेहद आसानी से लोगों को शराब मुहैया कराई गई। ऐसे में बड़ी बात यह है कि ठेके व शराब के एल-1 एवं एल-13 गोदाम बंद होने के बाद भी जिला में शराब कहां से आ रही थी। हालांकि इस दौरान सीआईए रेेवाड़ी ने केवल शराब की बड़ी खेप पकड़ी बल्कि छोटे-छोटे शराब विक्रेताओं से भारी मात्रा शराब बरामद की गई थी। हालांकि प्रदेश में शराब घोटाले की जांच शुरू के बबाल के बाद जिला में आबकारी विभाग की ओर से अंतिम दिनों में सभी शराब के ठेकों को सील कर उनमें रखे स्टॉक की जांच शुरू की गई थी। इसके बाद 10 अप्रैल को डीसी के निर्देश पर चार कमेटियों का गठन कर शराब के एल-1 व एल-13 गोदामों में रखे स्टॉक की जांच शुरू की गई थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिला के विभिन्न शराब के ठेकों व गोदामों में से निर्धारित स्टॉक से कम माल बरामद हुआ है। शराब के गोदामों की जांच के लिए की बनाई थी चार कमेटियां
जिला में शराब बिक्री गोदामों पर उपलब्ध स्टॉक की जांच के लिए चार कमेटियों का गठन किया गया था। जिनमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों को शामिल किया गया था। सभी अधिकारियों ने जांच के बाद अपनी-अपनी रिपोर्ट सौंप दी है।
विज्ञापन
कुछ स्टॉक कम मिला था, हैड ऑफिस भेजी रिपोर्ट: प्रियंका यादव
डीईटीसी प्रियंका यादव ने कहा कि वैसे तो सब कुछ सामान्य है, लेकिन कुछ स्थानों पर थोड़ा-बहुत स्टॉक कम मिला था, जिसकी रिपोर्ट हैड ऑफिस भेज दी गई है।