फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Due to the change in the weather, the number of patients of viral fever increased

मौसम में बदलाव के चलते वायरल बुखार के मरीजों की संख्या में हुआ इजाफा

Sun, 25 Sep 2022 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Due to the change in the weather, the number of patients of viral fever increased
रेवाड़ी। बारिश के चलते मौसम ने करवट ले ली है। बदलते मौसम में सबसे ज्यादा लोग वायरल बुखार से परेशान हैं। इसके चलते अस्पताल की ओपीडी में वृद्धि देखने को मिल रही है। सामान्य दिनों में नागरिक अस्पताल में ओपीडी 150-200 के करीब होती है, लेकिन अब वायरल के चलते ओपीडी 350 के पार पहुंच गई है। चिकित्सक लोगों को पानी में नहीं भीगने और सावधानी बरतने का सुझाव दे रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के नागरिक अस्पताल के साथ निजी अस्पतालों में प्रतिदिन वायरल बुखार के मामले बढ़ रहे हैं। शरीर में दर्द, तेज बुखार, खांसी-जुकाम के लक्षण आमतौर पर देखने को मिल रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार बारिश के मौसम के चलते मच्छरों और बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते और फैलते हैं। नतीजा तेज बुखार के रूप में सामने आता है।
विज्ञापन

नवजात शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. लतेश अरोड़ा ने बताया कि वायरल बुखार किसी को भी हो सकता है, लेकिन छोटे बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। इसलिए उन्हें वायरल बुखार सबसे पहले अपनी चपेट में लेता है। ऐसे में डॉक्टर से संपर्क करना हितकर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे को ऐसे बचाएं
नवजात शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ ने बताया कि अगर बच्चा वायरल बुखार से पीड़ित है तो उसे पूर्ण रूप से आराम करने दें। शरीर में पानी की मात्रा में कमी न होने दें, इससे भी वायरल बुखार से निपटने में मदद मिलेगी। डॉक्टर की ओर से लिखी गई दवा की खुराक को बीच में न छोड़े, पूरा कोर्स करें। ऐसे बच्चे जिन्हें पहले से सर्दी, खांसी, जुकाम हों, उन्हें अन्य बच्चों के संपर्क से दूर रखें। बच्चों का बाहर का कुछ भी न खिलाएं। साफ-सफाई का ध्यान रखें।

बुखार का ऐसे करें बचाव
- घर व आसपास सफाई का ध्यान रखें।
- घरों के आसपास नालियों में गंदा पानी और कूड़ा जमा न होने दें।
- हाथ-पैरों को ढंकने वाले वस्त्र पहनें।
- बुखार आने पर मलेरिया की जांच कराएं।
- मच्छरदानी में ही सोएं।
- वायरल के लक्षण दिखाई देने पर सबसे पहले मरीज को परिवार के बाकी सदस्यों से अलग कमरे में रखें।
- बुखार ज्यादा होने पर डिहाड्रेशन हो सकता है। ऐसे में मरीज को फलों का जूस जरूर पिलाएं।
- पानी को उबालकर व छानकर पिएं।
- चिकित्सक की सलाह के बिना मरीज को कोई दवा न दें।
- पूरी नींद लेना अनिवार्य।
बारिश से तापमान में आई गिरावट
तीन दिन से लगातार हो रही बारिश से अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिली है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं शनिवार को साढ़े तीन डिग्री की गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 25.5 और न्यूनतम तापमान में आधा डिग्री की गिरावट के साथ 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed