फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Due to encroachment in the market, all the schemes of Nap are getting failed

Rewari News: बाजार में अतिक्रमण से लग रहा जाम नप की सभी योजनाएं हो रहीं नाकाम

Thu, 08 Dec 2022 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Due to encroachment in the market, all the schemes of Nap are getting failed
रेवाड़ी। शहर को अतिक्रमण व जाम मुक्त बनाने के लिए नगर परिषद योजना बनाकर काम नहीं कर रही है। शहर की सड़कें, फुटपाथ व पार्किंग स्थल पर रेहड़ी और फड़ वालों के कब्जे में हैं। रोजाना दिनभर जाम लगा रहता है। इससे लोगों को परेशान होना पड़ता है। 5 दिसंबर को हाउस की बैठक में भी डीसी के सामने अतिक्रमण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया था।उन्होंने भी मामले पर चिंता जाहिर की थी।
विज्ञापन

नप ने बीते साल शहर में 10 अतिव्यस्त स्थानों को नो पार्किंग जोन घोषित किया था। इन स्थानों पर अवैध रेहड़ी और फड़ी लगाने वालों पर जुर्माने का प्रावधान था। इसके बावजूद न तो इन जगहों को रेहड़ी-फड़ी से मुक्त बनाया जा सका और न ही पार्किंग स्थलों को सुरक्षित किया सका। इसके चलते शहर में आने वाले लोगों को भारी परेशानी होती है। उन्हें कहीं जाम से सामना करना होता है तो कहीं फुटपाथ पर सुरक्षित चलने के लिए संघर्ष करना पड़ता है। वाहन खड़े करने के लिए भी जगह नहीं होती।
विज्ञापन

शहर के कई बड़े छोटे दुकानदार भी इस समस्या को लगातार बढ़ाने का ही काम कर रहे हैं। शहर के मोती चौक, पुरानी सब्जी मंडी, मॉडल टाउन, गोकलगेट बाजार, काठमंडी, रेलवे बाजार, अपना बाजार, नया बाजार, ब्रास मार्केट, बावल चौक, आंबेडकर चौक, धारूहेड़ा चुंगी, झज्जर चौक व नाईवाली चौक आदि इलाकों में अवैध रेहड़ियां व फड़ियों की भरमार हैं, जिन्हें खुद शहर के दुकानदारों ने शरण दे रखी है। इन पर नगर परिषद भी कभी कभार ही कार्रवाई करती है। दुकानों के बाहर कुछ रेहड़ियां व फड़ियां फुटपाथ को घेरकर लगाई जाती हैं तो कुछ पार्किंग स्थलों के आसपास।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्सर लगता है जाम
शहर के नाईवाली चौक, आंबेडकर चौक, धारूहेड़ा चुंगी, झज्जर चौक व रेलवे चौक पर दुकानें व रैहड़ियां अधिक होने व वाहनों का आवागमन अधिक होने के कारण हर समय जाम लगा रहता है। यहां हर वक्त पुलिस कर्मी भी तैनात होते है। उसके बावजूद भी यहां जाम की समस्या रहती है। रोड के दोनों ओर रेहड़ियों के कारण रोड संकरा हो गया है।
लोगों का आरोप-नप खुद बढ़ा रही अतिक्रमण
सर्कुलर रोड पर दुकानदारों ने दुकानों का आधा सामान सड़क किनारे लगाकर रखते हैं। इस दौरान यहां वाहनों का अधिक दबाव रहता है। एक तो सड़क किनारे सामान, दूसरा वाहनों का आना जाना। इससे विकट स्थिति हो जाती है। समस्या से परेशान शहरवासियों का कहना है कि नगर परिषद अपना राजस्व जुटाने के लिए स्वयं शहर में अतिक्रमण को बढ़ावा दे रही है। शहर में लगने वाली हर रेहड़ी और फड़ी से नगर परिषद राजस्व वसूलती है। दिखावे के लिए केवल कुछ रेहड़ी वालों को निशाना बनाया जाता है। यह बिल्कुल उचित नहीं है।
----------
शहर को जाम और अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने के लिए सभी को मिलजुल कर प्रयास करने की जरूरत है, जिससे कारोबार भी सुचारु रहे और शहर भी। अतिक्रमण की समस्या को बढ़ावा देने वालों पर नगर परिषद को समान रूप से कार्रवाई करनी चाहिए। पार्किंग स्थलों, दुकानों के बाहर और फुटपाथों को भी अतिक्रमण मुक्त बनाने पर ध्यान दिया जाना चाहिए। कोई भी दुकानदार न तो रेहड़ी लगवाता और न ही कोई किराया लेता है।
- अभिषेक गुप्ता, प्रधान जीवली बाजार ऐसोसिएशन
---------
नगर परिषद की नाकामी की वजह से शहर में अतिक्रमण को बढ़ावा मिल रहा है। कुर्सी की आपसी खींचतान ने पूरे शहर के विकास को चौपट कर दिया है। व्यापार मंडल और पुलिस प्रशासन के सहयोग के बावजूद नप शहर से अतिक्रमण हटाने के लिए सख्त कार्रवाई नहीं कर रही। इसके कारण पूरा शहर गंभीर अतिक्रमण की चपेट में है। शहर में कोई भी अतिक्रमण करता पाया जाए, उस पर कड़ी कार्रवाई हो।
-निक्कू राव, प्रधान मॉडल टाउन ट्रेडर्स ऐसोसिएशन
-------
शहर के मुख्य बाजारों में अतिक्रमण के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। रेहड़ी व फड़ लगाकर बैठे छोटे दुकानदार तो कई बार झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं। फुटपाथ पर जहां बाइक आदि खड़ी की जा सकती है, वहां पर फड़ लगा रखी है। इससे वाहनों के लिए भी बड़ी समस्या है।
-मनोज शमा, राहगीर
----------
शहर का कोई भी बाजार अतिक्रमण मुक्त नहीं है। जहां देखो, वहीं लोग अतिक्रमण करके बैठे हैं। नगर परिषद की ओर से कई बार अभियान भी चलाया जाता है, लेकिन खानापूर्ति तक सिमटकर रह जाता है।
-साहिल, स्थानीय निवासी
---
शहर का मोती चौक, ब्रस मार्केट व काठमंडी में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का अधिक अवागमन है, लेकिन यहां सबसे अधिक अतिक्रमण की समस्या है। न तो यहां वाहन खड़ी करने की जगह है और न ही पैदल चलने की। पैदल चलने के लिए बनाई गई पगडंडी पर लोगों ने फड़ लगा रखी है।
-सोनू सरदार, स्थानीय निवासी
---
बाजार में दुकानदारों ने अपनी दुकानों के सामने फड़ व रेहड़ी लगवा रखी है। इसके एवज में रुपये भी वसूला जाता है। इससे नप को भी राजस्व की हानि हो रही है। इसके अलावा लोगों को आवागमन में भी परेशानी उठानी पड़ रही है।

-जीता, बाजार में आने वाले लोग
-----------
डीसी के निर्देशानुसार शहर को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। इसके लिए प्लान तैयार कर ली गई है। शहरवासियों के सहयोग से सभी बाजारों में जल्द ही अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जाएगा। सभी से अपील है अतिक्रमण मुक्त शहर के लिए प्रशासन का सहयोग करें।
-सुभिता ढाका, नगरायुक्त रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed