फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Due to change in weather, patients suffering from cold, cough and fever increased.

Rewari News: मौसम में बदलाव से सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीज बढ़े

Fri, 08 Nov 2024 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 08 Nov 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Due to change in weather, patients suffering from cold, cough and fever increased.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच थोड़ी सी असावधानी के चलते लोग बीमार पड़ रहे हैं। दिन में गर्मी और रात में ठंड के चलते लोग सर्दी, जुकाम, बुखार से पीड़ित हो रहे हैं। नागरिक अस्पताल में इस तरह के रोगी अधिक आ रहे हैं।
मौसम में बदलाव के साथ ही अब सुबह-शाम ठंड ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। दोपहर के समय गर्मी का अहसास हो रहा है। वीरवार को सुबह हल्की धुंध छाई रही, जिससे मौसम में नमी के कारण ठंड जैसा आभास हुआ, लेकिन थोड़ी ही देर बाद धूप खिलने के साथ ही मौसम में बदलाव हुआ और लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा। वीरवार को 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान 35.5 व न्यूनतम 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव के बीच लापरवाही के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं। इन दिनों अस्पताल में खांसी, जुकाम और वायरल बुखार के मरीजों की भीड़ लग रही है। इसके अलावा प्रदूषण भी बढ़ रहा है, जिससे लोगों के आंखों में जलन, सांस लेने में परेशानी जैसी समस्याएं उत्पन्न हो रही है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव जारी रहेगा, जिसके चलते जहां तेज धूप खिली रहेगी तो वहीं सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक का आभास भी होगा। जबकि मौसम में बदलाव के चलते कभी तापमान में कमी तो कभी बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनांक अधिकतम न्यूनतम तापमान
7 नवंबर 33.0 16.0
6 नवंबर 32.0 17.0
5 नवंबर 32.0 15.5
4 नवंबर 34.5 17.0
3 नवंबर 34.5 17.0
2 नवंबर 37.0 19.00

सेहत पर दें अधिक ध्यान : चिकित्सक
नागरिक अस्पताल के फिजिशियन डॉ. गौरव ने बताया कि मौसम परिवर्तन से लोग सर्दी, जुकाम और बुखार से पीड़ित हो रहे हैं। इन दिनों ऐसे ही मरीजों की संख्या भी बढ़ती है। दिन और रात के समय में फर्क होने के कारण ऐसा होता है, इसलिए रात के समय कंबल ओढ़ कर सोएं। ठंड की वजह से बच्चों को अधिक परेशानी होती है, उनको बुखार व जुकाम हो सकता है। इसलिए रात के समय बच्चों को गर्म कपड़ों में सुलाएं। बच्चों का अधिक ध्यान रखें, यदि कोई शारीरिक शिकायत आती है तो चिकित्सकों से सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed