फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Due to change in weather, number of patients in hospital is increasing

Rewari News: मौसम में बदलाव के चलते अस्पताल में बढ़ रहे मरीज

Thu, 03 Apr 2025 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Due to change in weather, number of patients in hospital is increasing
फोटो : 04सिविल अस्पताल में ओपीडी के लिए लाइन में लगे लोग। संवाद
रेवाड़ी। मौसम परिवर्तन के चलते सिविल अस्पताल में वायरल के मरीजों की ओपीडी संख्या बढ़ने लगी है। बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों एवं नवजात शिशुओं के बीमार होने से ओपीडी पर दबाव बढ़ गया है। जिले के नागरिक अस्पताल की बात करें तो यहां रोजाना 700 से अधिक ऐसे मरीज ओपीडी में जांच कराने आ रहे हैं। इसमें सबसे अधिक मरीज खांसी, जुकाम, बुखार के हैं।
विज्ञापन

वीरवार को नागरिक अस्पताल में पर्ची काउंटर से लेकर ओपीडी में डॉक्टर को दिखाने, जांच करवाने व दवा लेने के लिए हर जगह मरीजों को कतार में लगना पड़ा। मरीजों को घंटों तक लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। नागरिक अस्पताल की ओपीडी में आ रहे अधिकांश मरीज वायरल बुखार से पीड़ित हैं। सामान्य दिनों में मरीजों की संख्या प्रतिदिन 500 के आसपास होती है, लेकिन वर्तमान में यह 700 के पार जा रही है। कुल ओपीडी 1400 को पार कर रही है। चिकित्सकों का कहना है कि इस समय दिन-रात के मौसम में बदलाव के चलते अधिकांश लोग बीमार पड़ रहे हैं। लोगों को सर्दी, खांसी, बुखार के प्रकोप से बचाव के लिए अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखना चाहिए। खासतौर पर नवजात शिशुओं की अधिक देखभाल करना जरूरी है, क्योंकि सर्द मौसम से शिशुओं को बुखार, खांसी, सांस लेने में परेशानी जैसी समस्याएं होती हैं।
विज्ञापन



बच्चों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत
मौसम में होने वाले परिवर्तन की वजह से बच्चे, बुजुर्ग, महिलाओं के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। विशेषज्ञों ने बताया कि मौसम में होने वाले बदलाव की वजह से मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इस समय सर्दी, जुकाम, खांसी, पीलिया, जोड़ों में दर्द, गले से संबंधित रोगों के मरीजों के साथ ही अन्य बीमारियों से ग्रसित मरीज भी उपचार के लिए आ रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------
वर्जन
बदलते मौसम में बच्चों को अधिक परेशानी हो रही है। बच्चों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए बच्चों के खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इन दिनों ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ी है।
-डाॅ. लतेश अरोड़ा, शिशु रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed