{"_id":"657ca1d6760c3ce3a8056ec4","slug":"due-to-activation-of-western-disturbance-change-in-weather-will-be-seen-again-rewari-news-c-198-1-rew1001-7558-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में फिर दिखेगा बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में फिर दिखेगा बदलाव
Sat, 16 Dec 2023 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 16 Dec 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। मौजूदा समय में मौसम में बदलाव और तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि उत्तरी पर्वतीय एक के बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहें है, जिसकी वजह से मौसम में बदलाव और तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जब पश्चिमी विक्षोभ आते हैं, उस समय हवा पश्चिमी दक्षिणी और पूर्वी दक्षिणी होने से तापमान में वृद्धि और जब ये आगे निकल जाते हैं तो हवा की दिशा बदल कर उत्तरी हो जाती है, जिसकी वजह से तापमान में गिरावट देखने को मिलती है।
अभी केवल रात्रि तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है और दिन भर सूर्य की चमकदार धूप खिली रहने से और बार-बार कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से दिसंबर महीने के पहले पखवाड़े की समाप्ति पर भी कड़ाके की ठंड देखने को मिल रही है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विशेषज्ञ चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आंशिक बादलवाही देखने को मिल रही है। पश्चिमी विक्षोभ आज सम्पूर्ण इलाके से आगे निकल जाएगा। उसके पीछे-पीछे एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 17 दिसंबर को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय हो जाएगा। इससे आने वाले दिनों में आंशिक बादलवाही देखने को मिलेगी और उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी होगी। जैसे ही मौसम प्रणाली आगे निकल जाएगी हवाओं की दिशा में बदलाव होने से तापमान में गिरावट दर्ज होगी। साथ ही साथ अगर हवाएं शांत रहीं तो सुबह के घंटों के दौरान कोहरा छाया रहने की संभावना बन रही है। भारतीय मौसम विभाग ने सम्पूर्ण इलाके पर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। आमजन को सलाह दी जाती है यात्रा करते समय सावधानी बरतें।